मोहब्बत
आपकी मोहब्बत तो महकता हुआ फूल है,
मुरझा न सके कभी ऐसा वो हसींन फूल है,
कोई सानी नही मेरे खुदा-ए-मोहब्बत का,
जिसके आगे दुनिया की दौलत भी धूल है ....

धड़कने मेरी आपके नाम पर ही रुकती है,
निगाहें आपको देखे बिना कब झुकती है,
खुदा से पहले आपको पूजता है दिल मेरा,
मेरी मोहब्बत आपके कदमों में झुकती है ....
आपकी चाहत में आलम है ऐसा दिल का,
खुशी की खबर है ना पता है महफिल का,
इस मोहब्बत में सबकुछ गंवा बैठे है हम,
युगों का खयाल है ना जाते हुए पल का ....
आपकी मोहब्बत तो मेरी सारी दौलत है,
जिंदगी दे दे वो हसीन आपकी सोहबत है,
आप ही आप रहो हर पल में, मेरे कल में,
आसमां के रब से तो मेरी यही इबादत है

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद