राधे माँ
खास इवेंट पर भक्तों को मिलता है राधे मां का किस, हग और गोद लेने का मौका, एक टी.वी. चैनल से बात करते हुए राधे मां के पूर्व भक्त रहे मुंबई के फेमस एमएम मिठाईवाला के मालिक मनमोहन गुप्ता ने राधे मां पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि राधे मां जिस चौकी में जाती हैं और अपने भक्तों को दर्शन देती हैं, उसका रेट तय रहता है। राधे मां की सारी डीलिंग एजेंट टल्ली बाबा करते हैं...जो भी भक्त चौकी का कार्यक्रम रखता है, उसको राधे मां की चौकी का रेट कार्ड दिया जाता है और उसे अपनी हैसियत के हिसाब से राधे मां की फरमाइश पूरी करनी पड़ती है। भक्त की आर्थिक हालत के हिसाब से चौकी का रेट थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है।चौकी के आयोजन की सारी डीलिंग राधे मां के एजेंट टल्ली बाबा करते हैं। पता चला है कि सबसे बड़ी चौकी का आयोजन करने वाले भक्तों को राधे मां का किस, उनको हग करने और गोद में लेने का खास मौका दिया जाता है।
हालांकि इन राधे माँ को अधिकतर सभी जानते हैं फिर भी .......
आखिर यह राधे माँ हैं कौन हैं ?? राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक सिख परिवार में हुआ था।
राधे मां का असली नाम सुखविंदर है। उनकी शादी 18 साल की उम्र में मुकेरिया के मनमोहन सिंह से हुई थी।
शादी के बाद एक महंत से राधे मां की मुलाकात हुई, जिसके बाद से ही उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाया।
कुछ समय बाद वह मुंबई आ गई और राधे मां के नाम से मशहूर हो गईं।
राधे मां पर लग चुके हैं कई आरोप.......
खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां के खिलाफ मुंबई के बोरीवली इलाके में केस भी दर्ज है। राधे मां पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों से प्रताड़ित करवाने का आरोप लगा है। बोरीवली पुलिस ने इस मामले में राधे मां समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आपको बता दें कि साल 2015 में राधे मां की पूर्व उपासक और अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने भी राधे मां के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाया था। अब सुरेंद्र मित्तल की शिकायत पर एक बार फिर राधे मां की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने कपूरथला पुलिस को फटकार लगाई। राम रहीम प्रकरण के बाद तमाम लोगों ने तरह-तरह के ढोंगी बाबाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
एक यह बात समझ नहीं आती कि यह बाबा बाबी क्या केवल शान का जीवन जीने के लिए ही इस क्षेत्र में आते हैं लेकिन एक बात याद रखनी चाहिए कि तुम कितनी भी ऐश कर लो, उसका फल जरूर मिलेगा, पाप का घड़ा जरूर फूटेगा क्योंकि भगवान के घर देर है पर अंधेर बिलकुल भी नहीं !
सीमा

Comments
Post a Comment