नज्म

ख्वाब आँखों में अब नहीं आते
अब पलकों में तुम जो समाये हो
हर घड़ी मेरे साथ-साथ रहते हो
दिल की दुनियां में घर जो बसाये हो


 न ढूंढा न तलाशा मिल गये जाने कहाँ से तुम
अब खुशबु हो सांसों की दिल की प्यास हो तुम
हो गई तुम्हारी भूलकर सारी दुनियाँ को
प्यार हो मेरा और मन की हर आस हो तुम


तेरी हर एक बात पे हम ऐतबार करते हैं
तुझ पर अपनी जां भी निसार करते हैं

है वादा खुद से रहूँगी सदा तेरी ही
बेशुमार प्यार करते हैं बेसबब प्यार करते हैं !!

सीमा

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

यात्रा