एक दर्द और धोखे भरी कहानी...
'पति-पत्नी की तरह थे मैं और कंगना', जब आदित्य पंचोली ने किए ऐसे खुलासे
कंगना रनोट ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी पापा की उम्र के आदित्य पंचोली ने उन्हें घर में कैद करके रखा था। खुद को बचाने के लिए वे फर्स्ट फ्लोर की खिड़की से नीचे कूदी थीं। इतना ही नहीं, कंगना ने यह भी कहा कि उन्होंने आदित्य की पत्नी जरीना से इस बारे में मदद मांगी थी। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जब कोई राह नहीं बची तो वे पुलिस के पास गईं। कंगना के इस बयान पर आदित्य ने उन्हें पागल कहते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात की है। वैसे, इससे पहले भी आदित्य कंगना के खिलाफ खुलकर बोल चुके हैं। जब आदित्य ने कहा- हम पति-पत्नी की तरह रहते थे...
- 2008 में मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में आदित्य ने कहा था, "हम पति-पत्नी की तरह रहते थे। मैं साथ रहने के लिए यारी रोड पर एक घर भी बनवा रहा था। इस दौरान तीन साल तक हम दोस्त के घर पर साथ रहे थे।"
ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
- इंटरव्यू में आदित्य ने कंगना के साथ अपनी पहली मुलाक़ात को याद करते हुए कहा था, "जब वह मुझे मिली तो उसके पास एक पैसा भी नहीं था। मैंने पहली बार उसे यारी रोड पर ही देखा था। वह बहुत नर्वस और टूटी हुई थी। यह 27 जून 2004 की बात है। वह आशा चंद्र एक्टिंग इंस्टीट्यूट के किसी लड़के के साथ बाइक पर बैठी हुई थी। अचानक पास आकर मुझे 'Hi' कहा। जैसे ही उसने कहा कि वो कंगना है तो मुझे एक दोस्त की याद आ गई, जिसने मुंबई पहुंचने पर उसकी (कंगना) मदद करने को कहा था। इसके बाद कंगना तब तक मुझे फोन करती रही, जब तक मैं उससे मिलने को तैयार नहीं हो गया। शुरुआत में वह बहुत ही सिंपल और स्वीट टाउन गर्ल थी। तो मुझे उससे प्यार हो गया।"
आदित्य को धोखा दे रही थीं कंगना
- बकौल आदित्य, "मैं उसके लिए घर बनवा रहा था। इसके अलावा, कंगना जो फोन इस्तेमाल करती थी, वह भी मेरा था। एक दिन उसने मुझसे कहा कि कोई लड़का उसे परेशान कर रहा है। जब मैंने आइटमाइज्ड बिल निकलवाया तो मेरा दिमाग चकरा गया। जिस लड़के की कंगना शिकायत कर रही थी, उसका नंबर बार-बार उस बिल में था। उसने उस लड़के से महीनेभर में 5000 मिनट बात की थी। जो लड़का उसे परेशान कर रहा है, उससे वह क्यों इतनी बात करेगी? मुझे चेतावनी देनी चाहिए थी। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। चीजें तब मुझे समझ में आईं, जब उसका एक मुंहबोला भाई दुबई गया और वहां मेरे नाम का सहारा लेकर एक होटल में नौकरी करने लगा। जी हां, कंगना मेरा इस्तेमाल कर रही थी।"
जब आदित्य ने स्वीकार की कंगना की पिटाई करने वाली बात
कथित तौर पर बात तब बिगड़ गई, जब कंगना सुनील दर्शन की फिल्म 'शाकालाका बूम बूम' (2007) की शूटिंग पूरी कर साउथ अफ्रीका से लौटीं। आदित्य के मुताबिक, कंगना तब अपने एक को-स्टार के क्लोज हो गई थीं। आदित्य ने कंगना को पीटने वाली बात भी स्वीकार की। उन्होंने कहा था, "वह साउथ अफ्रीका से लौटी तो मैंने उसके मैसेज पढ़े, जो दूसरे एक्टर को भेजे गए थे। उस वक्त कंगना सो रही थी। उसके मैसेज इनोसेंट नहीं थे। मुझे याद है कि उसने उस एक्टर के लिए वही शब्द इस्तेमाल किए थे, जो वह मेरे लिए साउथ अफ्रीका से फोन करते वक्त यूज करती थी। तब पहली बार मैंने उसकी पिटाई की थी।"
जब कंगना की बहन पर एसिड अटैक हुआ तो...
- आदित्य के मुताबिक, जब कंगना की बहन रंगोली पर एसिड अटैक हुआ तो उन्होंने उनकी हर तरह से मदद की थी। वे कहते हैं, "मैंने उस आदमी को पकड़ने की कोशिश की। मेरी वाइफ (जरीना) ने मुझे चेताया कि मैं एक एसिड फेंकने वाले से पंगा ले रहा हूं, जो हमारी फैमिली को नुकसान पहुंचा सकता है। बावजूद इसके कंगना ने एक शाम मुझे फोन किया और गालियां देने लगी। मेरी तुलना एसिड फेंकने वाले आदमी से करने लगी। मुझे भी गुस्सा आ गया। मैं उसके घर गया तो देखा कि वह एक ऑटो रिक्शा से भागने की कोशिश कर रही है। मैंने उसे खींचा और बात करने की कोशिश की। लेकिन वह दूर भाग गई।"
पानी की तरह बहाया पैसा
- आदित्य के मुताबिक, उन्होंने कंगना पर पानी की तरह पैसा बहाया। यहां तक कि ब्रेकअप के बाद भी उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। वे कहते हैं, "कुछ समय पहले उसने मुझसे कहा कि उसे घर खरीदने के लिए एक करोड़ रुपए की जरूरत है। (आदित्य के मुताबिक, उनके खिलाफ केस करने के बाद कंगना ने पैसों की मांग की थी।) मैंने तुरंत गारंटर बनकर एक बैंकर फ्रेंड को फोन लगाया और उसे 50 लाख रुपए का लोन सैंक्शन कराया। इसके बाद 55 लाख रुपए मैंने उसे कैश दिए। इसमें से 25 लाख उसने लौटा दिए। लेकिन 30 लाख अभी उसी के पास हैं।"
- आदित्य के मुताबिक, उन्होंने कंगना की बहन रंगोली की प्लास्टिक सर्जरी (एसिड अटैक के बाद) पर 10 लाख रुपए खर्च किए थे। ये पैसे कभी उन्होंने वापस नहीं मांगे। इसके अलावा, जब मुकेश भट्ट ने कंगना से साइनिंग अमाउंट में से 50 हजार रुपए लौटाने को कहा तो वे पैसे भी आदित्य ने ही दिए थे। आदित्य के मुताबिक, सारा हिसाब उन्होंने लिखकर रखा है।

Comments
Post a Comment