मुस्कान

ओ मेरे प्रिय आसमां जब कभी तुम मुस्करा देते हो
तो मेरी खुशी के लिए इतना ही काफी है
तू यूँ ही मुस्कुराता रह 
फिर मेरा दर्द दर्द सा महसूस नहीं होता
क्योंकि तेरी जरा सी मुस्कान मेरे हर दर्द पर भारी है
तुझे मुस्कुराता देख मैं जी जाती हूँ
तेरी मुस्कान मुझे जीवन दे देती है
एक नया जीवन 
तुम्हारा मुस्करा देना मानों 
लाल गुलाब का खिल जाना 
कितने प्यारे लगते हैं न 
ये खूबसूरत लाल गुलाब 
ऐसे ही तुम भी बहुत प्यारे लगते हो 
मुस्कराते हुए 
और सुनो
जब तुम मुस्कराओगे न तो वो मेरी जीत होगी 
मेरे प्यार की जीत
मुझे हराकर तुम्हारा जीतना ही हमारी जीत है
ओ प्रिय आसमां तेरी मुस्कान ही हमारी जीत है !!





Comments

Popular posts from this blog

पहाड़

मुस्कुराना