दिल दीवाना बिन सजना के माने ना
ये पगला है समझाने से समझे ना
धक धक बोले इत उत डोले बिन रैना
ये पगला है समझा ने से समझे ना
दर्द-ए-जुदाई क्या होता है तुम जानो मैं जानूं
दर्द-ए-जुदाई क्या होता है तुम जानो मैं जानूं
प्यार बुलाये दुनिया रोके किसका कहना मानूं
तुमसे मिले बिन दिल को कुछ भी सुझे ना
ये पगला है समझा ने से समझे ना -
बन के लहू नस नस में मुहब्बत दौड़े और पुकारे
बन के लहू नस नस में मुहब्बत दौड़े और पुकारे
प्यार में सब कुछ हार दिया पर हिम्मत कैसे हारे
कह दो दुनिया दिल का रस्ता रोके ना
ये पगला है समझा ने से समझे ना
दिल दीवाना बिन सजना के माने ना
ये पगला है समझाने से समझे ना
प्रेम
जहाँ प्रेम है वहाँ सुख है ख़ुशी है जहाँ सुख है ख़ुशी है वहाँ है प्रेम प्रेम क्षणभंगूर नहीं अनंत काल की यात्रा है एक जीवन में कहाँ पूरा होता है प्रेम न जाने कैसे कर लेते हैं लोग छोटे से जीवन में किसी से घृणा प्रेम नफ़रत और जरा देर में बदल लेते हैं अपनी भावनाओं को वो कब समझेंगे क्या होता है प्रेम न कहने से न सुनने से अहसासों की भाषा है यह आत्मा से आत्मा का मिलना है प्रेम फूल इंद्रधनुष बारिश ओस देख मुस्कुरा देता है मन भोला भोला मासूमियत से भरा होता है प्रेम प्रेम करते हैं सभी जीवन में एक बार जरूर जो निभा ले सच्चे मन से वहां ईश्वर बन जाता है प्रेम!! सीमा असीम
Comments
Post a Comment