तुम ही हो मेरे...
तुम ही हो मेरे सुबह की पहली रौशनी,
तुम ही हो मेरे शाम की आखिरी ख्वाहिश।
तुम ही हो मेरे लबों की अधूरी हँसी,
तुम ही हो मेरे दिल की पूरी ख़ामोशी।
तुम मिलो तो लगता है, सब मिल गया,
तुम न हो तो लगता है, कुछ भी नहीं रहा।
तुम ही हो मेरे हर ख्वाब का मतलब,
तुम ही हो मेरे हर लफ्ज़ का मकसद।
तुम हाथ थाम लो तो सफर आसान लगे,
तुम साथ चलो तो हर राह में आसमान लगे..
सीमा असीम
8,8,26
Comments
Post a Comment