मेरा ही रहेगा

 मेरा ही रहा


लोगों ने कहा वो चला गया,

मैंने कहा नहीं,

वो कहीं नहीं गया।


वो मेरी प्रार्थनाओं में रहा,

मेरी डायरी के कोने में रहा,

मेरी चाय की पहली चुस्की में रहा,

और मेरी आँखों की नमी में रहा।


दुनिया ने कहा उसे भूल जा,

मैंने हँस कर कहा -

जो दिल में बस जाता है,

वो कभी छूटता नहीं।


वो मेरा था,

वो मेरा है,

और किसी न किसी रूप में

वो मेरा ही रहेगा।

सीमा असीम 

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम

बारिश

ख्वाबों की दुनिया