इश्क मेरा रूहानी
इश्क मेरा रूहानी है,
न छूने का, न पाने का।
न लिपस्टिक के रंग में है,
न ज़ुल्फों के ढंग में है,
ये तो उस एक नज़र में है,
जो तुमने चुपके से देखी थी।
ये जिस्मों का सौदा नहीं,
ये दिलों का वादा नहीं,
ये तो रूह से रूह के मिलने की
एक सादी सी कहानी है।
तुम पास हो तो सुकून है,
तुम दूर हो तो भी जूनून है,
इश्क मेरा रूहानी है,
हर साँस में बस तू ही तू है।
सीमा असीम
14,8,26
Comments
Post a Comment