यह प्यार क्यों होता है


पता नहीं यह प्यार क्यों होता है,

बिना पूछे,

बिना बताए,

बस हो जाता है।


न शक्ल देख कर होता है,

न नाम देख कर,

ये तो बस एक एहसास है,

जो दिल को छू जाता है।


कभी एक बात से हो जाता है,

कभी एक मुस्कान से,

और कभी तो बस,

किसी के होने भर से।


ये प्यार क्यों होता है,

इसका जवाब किसी के पास नहीं,

बस इतना पता है,

जब होता है,

तो ज़िंदगी खूबसूरत लगने लगती है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम

बारिश