1. प्रेम

प्रेम में बड़ा कुछ नहीं होता,

प्रेम में छोटा भी कुछ नहीं होता 

बस एक बोतल पानी रख देना,

बस एक गलती पर मुस्कुरा  देना,

और बारिश में चुपचाप बैठे रहना...


2. तुम

तुम मिले

फिर मिले 

दूर जाकर भी 

दूर गये नहीं 

एक आदत बन गयी 

और यह आदत रह गई,

आदत ही तो है 

 कभी कहीं नहीं जाती

यह आदत..

सीमा 

22,8,26


3उदास 

आज मन उदास है तो रहने दो,

हर बात को समझना ज़रूरी नहीं,

कभी-कभी बस यूँ ही

तुम्हारा ख्याल आना 

और हमेशा रहना प्रेम ही तो है..


Comments

Popular posts from this blog

शाश्वत है

प्रेम

नयी कविता