गतांक से आगे

रिया मुस्करा 
आजा पिया तोहे प्यार दूँ 
सुनो प्रिय 
            बार बार तुम्हें पुकारता हुआ मेरा मन आज न जाने क्यों तुम्हें ज़ोर से आवाज देना चाहता है ॥न जाने क्यों तुम्हारे सारे दुख, सारे दर्द,सारी तकलीफ, सारे कलेश को मिटा देना चाहता है ...हाँ प्रिय आज तुम्हें अपने गले लगा लेने को जी चाहता है ...देखो मैंने अपनी बाहें फैला दी हैं ॥इस पवित्र ब्रह्म मुहूर्त में मैं खुशियों से लबरेज होकर तुम पर अपनी सारी खुशियाँ बार देने को ...तुम्हें मनचाही खुशी देने को ॥बुरी यादों को, बातों को मिटा देने को ....उतावला सा हुआ जा रहा है मेरा मन ...सुनो प्रिय मैं जानती हूँ जिंदगी बहुत खूबसूरत है ...बहुत प्यारी है ...इसका हर पल खूबसूरत है ॥हर क्षण मनोहर है...
...देखो प्रिय हर तरफ खुशियाँ ही खुशियाँ बिखेर कर प्रकृति भी जश्न की तैयारी कर रही है ...हवाएँ मधुर धुन बुखेरती हुई गुनगुना रही है हल्की हल्की सर्द मौसम की शुरुआत हो गयी है ॥कडक धूप नर्म सी लगने लगी  है ...ऐसा लगता है मानों स्वयं उस रब ने ही सौंप दिया है दुनिया का सारा वैभव हमारी पवित्र प्रेम से भरी आत्मा को ....देखना यह हमारा पवित्र प्रेम सुगंधित खुशबू से भरकर तरबतर होकर हवाओं में घुलकर तुम्हारी धड़कनों में मधुर संगीत सा बन कर मुस्करा उठेगा ॥  
मुझे ऐसा लगता है कि सच्चे और निश्छल मन की सुंदर कामनाए, भावनाएं ईश्वर खुद पूरी कर देता है बिना किसी प्रयास ...बिना किसी तरह के आडंबर ...बिना किसी दिखावे के ....बस एक ही दुआ है कि लब मुस्करा दे खुशियों से भरकर ...
स्वार्थ और दुनियावी बातों से दूर प्रेम को जरूरत ही कब होती है देह की ...वो तो यूं ही पूरा हो जाता है ॥अहसास जगा जाता है ...देखो न कैसे गीत गा उठी है मेरी धड़कन ...तो सुनो यूं ही ठहरे रहो ...थमें रहो ॥मेरे निश्छल मन में ॥मैं सींचती रहूँगी,,,,अपने निर्मल अश्कों से ...कभी न पड़ने देंगे किसी सूखेपन की छाया भी... कि मेरे मन के सावन में नमी ही नमी है ...



भटकने से भटकते हैं दर बदर होकर गुमराह 
मैंने तो प्रिय को अपने भीतर ही बसा लिया !!


तभी तो मैं कहीं भी रहूँ, कहीं भी जाऊँ॥तुम साथ हो हमेशा और सदा...
तुम्हें इस तरह से अपना बना कर दिल की दुनियाँ आबाद रखी है कि कोई गम भी सताये अगर तो मुस्करा देती हूँ ...तुम न होना अब कभी उदास प्रिय ....सब सही है ,, सब प्यारा है ...मेरी आंखो से जग को झाँककर देखो ॥
क्रमशः 

सीमा असीम

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

यात्रा