जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ,मैं बपुरा बूडन डरा, रहा किनारे बैठ।अगर आप कोशिश करते हैं मेहनत करते हैं और अपना कर्म निरंतर करते हैं तो यकीन मानिए आपको अपने कर्म का फल अवश्य मिलेगा आप वो सब पा लोगे जो आपके मन में पाने की चाह है लेकिन सच्चे मन से अपने कर्म करने पर ही जैसे कबीर दास जी कहते हैं कि जो प्रयत्न करते हैं उनको अवश्य फल मिलता है जैसे खूब कड़ी मेहनत करने वाला गोताखोर बिना परवाह किए गहराई में गोता लगता है और कुछ न कुछ उसके हाथ जरूर लग जाता है लेकिन जो लोग डर के मारे किनारे पर ही बैठे रहते हैं वो बस बैठे ही रह जाते हैं और उनके हाथ कुछ लग नहीं पाता है ..सीमा असीम 11,4,20 


Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद