नया साल मुबारक हो
मुबारक हो नया साल
मन में खुशहाली हो
होठों पर लाली हो
दिल में दुआएं हो
फूलों की छाँव हो
है यह सपना
लगे जग अपना
छोटी सी चाहत है
न कोई कभी आहत हो
नदिया सी बहती जाऊँ
खुशियाँ पिरोती जाऊँ
पर्वतो की चोटियाँ पर
बादलों की रंगरलियाँ हो
चाँद रोज आकर बतियाये
बच्चों सी  मस्ती की जाये
माँ के साथ  कुछ पल बैठजाऊँ
पंख लगाकर दुनिया घूम आऊँ
इंद्र्धनुष देख झूम झूम जाऊँ
फूलों को देख खूब मुस्कुराऊँ
तितलियों के रंग कितने प्यारे प्यारे
मन में भर जाये सारे
हवा के संग दौड़ लगाकर
दूर गगन में चमकते सूर्य को
मुट्ठी में भर लाऊं
भरी रहे आँखों में नमी और
 जीवन को जी भर जी जाऊँ
मुबारक हो नए साल में
खुशियाँ तुम्हें और हमें भी ,,,,
सीमा असीम
1,12,20





Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद