सेंटा
सेंटा के कंधे पर टंगे हुए थैले में खूब सारी टाफीयां भरी हुई थी वो थैले में हाथ डालता और वहां पर खड़े हुए बच्चों को एक-एक टॉफी पकड़ा देता और फिर डांस करने लग जाता, शहर की सबसे मशहूर दुकान के बाहर तीन चार व्यक्ति सेंटा की ड्रेस पहने खड़े हुए थे एक सेंटा के थैला पहने था उसमें टॉफियां और छोटे-मोटे खिलौने आदि रखी हुई थी,, बाकी दो केवल डांस कर रहे थे, बच्चे बड़े बूढ़े सभी लोग वहां पर आकर इकट्ठे हो गए थे, और अपना हाथ चलाकर सेंटा से मांग रहे थे टॉफिया खिलौने, सेंटा अपने थैले में हाथ डालता और एक दो बच्चों को टॉफी खिलौने आदि देता बाकी फिर बाकी बच्चे ऐसे ही खड़े हो देखते रह जा रहे थे, लेकिन लोगों की भीड़ वैसी की वैसी बनी हुई थी शायद इस आस में कि अगली बार उन्हें भी एक टॉफी मिलेगी।
सीमा असीम
Comments
Post a Comment