अहसास
अहसास भी बड़े कमाल के होते हैँ
तुम जो नहीं कहते वो भी कह जाते हैँ
कभी रुलाते हैँ जीभर के
कभी मुस्कुराने को मजबूर कर जाते हैँ
घृणा तो कभी द्वेष की भावना को दूर करते हुए
मन में प्रेम को जगाते हैँ
यह अहसास न होते तो कैसे आते
जीवन में सच्चे भाव
अहसास ही दुनिया में किसी को भी
सही से इंसान की पहचान करना सिखाते हैं...
सीमा असीम
11, 10, 20

Comments
Post a Comment