आज फिर तुम पर प्यार आया है
बेहद और बेशुमार आया है
सच में यह मन बावरा ही होता है कि तुम्हारी झलक देखने भर से मन का गुबार कहीं दूर हवा में उड़ गया, नफरत की आंधी मुंह छिपकर गायब हो गयी और दिल में रह गया तुम्हारे लिए प्रेम सिर्फ प्रेम ,हाँ यही तो सच है कि हम जरा देर में अपनी सब नफरत और घृणा को मिटा देते हैं ! सुनो न प्रिय क्या तुम्हें इस बात का अहसास नहीं होता है कि हमें तुमसे बात करना अच्छा लगता है तुम्हारे साथ रहना अच्छा लगता है अपने मन की हर बात तुमसे कहकर हल्का होना भी अच्छा लगता है ,शायद तुम भी ऐसा ही सोचते हो न, तभी तो थोड़ी सी आहट पर ही तुम आ जाते हो और मुझे मेरे कष्टों से उबार लेते हो , सब दुःख दूर हो जाते हैं और मन में ख़ुशी की लहर दौड़ जाती है तपते हुए तन पर मानों शीतल फुहार पड़ जाती है, मानों ईश्वर स्वयं ही हमें आशीर्वाद देने को आ गए है हमारे सर पर आशीष भरा हाथ रख दिया हो, सच में कितना ताज्जुब सा लगता है कि कैसे भगवन भी हमारे दुःख में दुखी और सुख में खुश हो जाते हैं और यह तभी संभव होता है जब हम सच्चे और ईमानदार होते हैं अपने रिश्तों को पारदर्शी रखते हैं ,मैं जानती हूँ कि हम इंसान हैं और हमसे गलती हो जाया करती है पर उन गलतियों को कभी आगे न करके भूल सुधार करनी ही चाहिए न ,तुम्हें इस बात को समझना ही होगा क्योंकि पर्दा डालने से गलती ख़त्म नहीं होती है ,,,,,छोडो।
आज कितना सुखद अहसास हो रहा है फिर भी हल्का सा दर्द है कुछ मीठी सी चुभन है कसक सी ना जाने क्या फंसा हुआ है जो हर वक्त यूँ ही महसूस होता है हाँ बहुत ज्यादा महसूस होता है , खैर क्या हो सकता है। .कुछ भी तो नहीं ,,,,
मन मुस्कुराता है तो दिल में कांटा सा चुभता है
सनम यह प्रेम में क्या होता है क्यों होता है
सकूँ आता नहीं करार गर आ जाए
कुछ पल तो सफर ठहर जाए
हर वक्त तू मेरे साथ ही रहता है
हाँ हरपल संग संग रहता है !!
सीमा असीम
२७,८,१९
आज कितना सुखद अहसास हो रहा है फिर भी हल्का सा दर्द है कुछ मीठी सी चुभन है कसक सी ना जाने क्या फंसा हुआ है जो हर वक्त यूँ ही महसूस होता है हाँ बहुत ज्यादा महसूस होता है , खैर क्या हो सकता है। .कुछ भी तो नहीं ,,,,
मन मुस्कुराता है तो दिल में कांटा सा चुभता है
सनम यह प्रेम में क्या होता है क्यों होता है
सकूँ आता नहीं करार गर आ जाए
कुछ पल तो सफर ठहर जाए
हर वक्त तू मेरे साथ ही रहता है
हाँ हरपल संग संग रहता है !!
सीमा असीम
२७,८,१९
Comments
Post a Comment