गुनाह


 आपके गुनाह 

 आपके शोर मचाने से

 चीखने से चिल्लाने से कभी कम नहीं होते 

आप गलत हो अगर तो गलत ही हो

 चाहे आप कुछ भी कहो 

सामने वाला अगर कुछ भी ना कहे 

तब भी पता चल जाता है कि

 वह सच है या गलत

 अगर वह चीख रहा है

 चिल्ला रहा है

 तभी पता चल जाता है कि वह सच है या गलत 

दुनिया में इतनी शक्ति ईश्वर ने हर इंसान को दी है कि

 वह समझ सके कि जो उसके साथ हो रहा है या

 जो उसके साथ कर रहा है 

वह गलत कर रहा है या सही कर रहा है

 कुछ समय तक तो इंसान की सब चीजें चल जाती है 

लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे वह 

चीजों को समझने लगता है और

 गलत को गलत और सही को सही

 डिफाइन कर सकता है 

भले ही वह ना कहें 

अगर वह नहीं कहता है 

इसका मतलब यह नहीं कि 

वह जानता नहीं है कि सच क्या है अगर

 वह कहता है इसका मतलब यह भी नहीं

 कि वह जान गया है कि सच क्या है 

इसलिए चुप रहो खामोश रहो

 बस देखते रहो दुनिया में क्या हो रहा है

 क्या चल रहा है

 आप करो वही जो आपका दिल कहता है

 जो आपके दिल की सच्ची आवाज आती है 

जो आपके दिल से आवाज निकलती है

 क्योंकि दिल की आवाज कभी झूठ नहीं होती 

आपके एहसास कभी झूठे नहीं होते

 सीमाअसीम 

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद