जहाज

जहाज उतर गया है समुद्र में और भरने लगा है उसमें सामान, जहाज में भरा जा रहा है विदेश भेजने के लिए बहुत सारा सामान यह सामान बेचने वाला जहाज है 
जो जाने वाले लोग हैं वह भी जाना चाहते हैं समुद्री जहाज में बैठकर समुद्र की यात्रा करना चाहते हैं दूर देश तक, पानी के ऊपर चलते हुए वह चलते चले जाना चाहते हैं उस देश में जो उनकी कल्पनाओं में है, इसकी उन्होंने कल्पनाएं बचपन से अपने मन में संजो के रखी थी
 दूर देश जाना
 हवाओं में उड़ जाना या पानी में तैरते हुए पहुंच जाना क्योंकि जीवन को जीने का यही तो तरीका है 
अगर हम जीना चाहते हैं तो हमें दूर तक का सोचना पड़ता है दूर तक की कल्पनाओं तक उड़ान भरनी होती है
 तो पानी के जहाज हमारी उस कल्पना को पूरी करने के लिए हमें अपने साथ लिए चले जाते हैं दूर देश 
इतने प्यारे देश में जहां पर खूब सारी खुशियां होती हैं और खूब सारे सुख होते हैं
 एक मस्त परिंदे की तरह मन और ऊंची उड़ान भरने लगता है तो जहाज तैयार है सामान से भी लदें हैं और 
इंसान से भी 
अपने जहाज में बैठकर जो इंसानों का है दूर देश की यात्रा को निकाल रहे हैं 
 कई महीनो की यात्रा करते हुए कितना सुख देंगे यह हमें
 कभी किसी दीप पर रुक जाएंगे और कभी किसी शहर के किनारे पर फिर उस शहर को हम घूमेंगे बिछड़ेंगे और फिर वापस इस जहाज में आकर बैठ जाएंगे और 
जब किसी दीप पर रुकेगा तो हम उसे दीप की शुद्धता जो हवा में खुद को और स्वस्थ हो लेंगे हम और निखर जाएंगे हमारे चेहरे की रौनक बढ़ जाएगी दूर से ही हमारा चेहरा चमकने लगेगा 
लोग कहेंगे वह कितनी खूबसूरत औरा वाली इंसान है इसीलिए तो यात्राएं हमारे मन में बहुत सारी खुशी भर देती है और बहुत सुंदर भी बना देती है 
हमारे मन को बहुत सारे विचारों से भावनाओं से परिपूर्ण कर देती है क्योंकि कभी हम किसी को देखकर दुखी भी हो जाते हैं और किसी को देखकर सुखी भी हो जाते हैं यही तो होता है यात्राओं का रोमांच और
 लंबी यात्राओं का तो कहना ही क्या 
हवाई जहाज चार्ज में तो हम फुर्र से हवा में उड़ कर पहुंच जाते हैं 
हवाई यात्रा हमें अकास और बादलों की दुनिया की सैर कराती है 
पर पानी के जहाज से हम कई महीनों की यात्रा करते हुए पहुंचते हैं 
तो हमें कभी-कभी इस लंबी यात्रा का भी सुख लेना चाहिए ना 
यह पानी का जहाज हमारे मन को खुशियों से भरने वाला है और हम इसमें बैठकर दूर देश की यात्रा पर निकल रहे हैं एक बेहतरीन और खूबसूरत यादगार जहाज की लंबी यात्रा पर..
सीमा असीम सक्सेना 
5,12,25

 

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद