धैर्य

 धैर्य एक ऐसा शब्द जो आपको कभी भी निराश नहीं होने देता अगर आप धैर्य का दामन थाम लेते हैं तो आप कभी भी परेशान नहीं हो सकते क्योंकि धैर्य हमें सिखाता है अपने सपनों को जीने का तरीका क्योंकि अगर हम धैर्य के साथ काम करते हैं तो हम अपने सपनों को जीते रहते हैं 

अगर हमारे पास सपने नहीं होंगे तो जीवन क्या होगा..

ऐसा जीवन किस काम का होगा..

मेरे ख्याल से जैसे कोई पक्षी होता है तो उसके पंख टूट जाते हैं तो वह आसमान में अपनी ऊंची उड़ान कभी नहीं भर सकता इसलिए जीवन में सपनों का होना बहुत जरूरी है 

जब सपने नहीं होते हैं या फिर हम सपनों को छोड़ देते हैं या सपनों को भूल जाते हैं तो जीवन किसी बर्फ के सामान जमा हुआ लगता है जिसमें कोई गरमाहट नहीं 

जैसे कोई बंजर सा मैदान बन जाता है जिसमें नहीं उगते कोई फूल..

टूटे हुए पंखों वाला पक्षी कभी आसमान में उड़ा सकता है 

नहीं न..

तो हमें अपने सपनों को धैर्य के साथ थामें रहना चाहिए 

पकड़े रहना चाहिए तब तक 

जब तक है जीवन 

जब तक है दुनिया और 

जब तक है हम!!!!


सीमा असीम सक्सेना 

20,12,25

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

यात्रा