चाह
चाहत तो बस इतनी सी है कि जिंदगी में हमारी भरपूर खुशियां ही खुशियां हो
प्राकृतिक वातावरण का माहौल हमारे आसपास हो बहुत सारा प्यार हो और तुम्हारा साथ हो
एक खूबसूरत सा महल जैसा घर हो इसमें हमारा एक नया संसार हो
दर्द का ना हो नाम तो निशान जरा सा भी बस खुशी और सुख की बस बौछार हो
मैं बना लूं खुद को एक बहुत बेहतर इंसान और मेरी आत्मा एकदम पवित्र हो
मेरे चेहरे से झलके मेरी मासूमियत मेरे मन में इतनी ज्यादा पारदर्शिता हो
हमारी सारी चाहते पूरी हो जाए और सारे सपने हो पूरे बस इतनी सी तो ख्वाहिश है
जीवन में वह सब मिल जाए इसके लिए हम हकदार हैं
एक सुंदर सा महल हो सपने जैसा और उसमें हो प्रेम ढेर सारा
अपनों का साथ हो और भरपूर अपनापन हो
बस इतनी सी ही तो चाहत है जैसे भी हो बस पूरी हो जाए
कैसे भी करके इच्छाएं हमारी पूरी हो जाए
क्षितिज के पार जाने की जो चाहत है
आसमान को छूने की जो चाहत है
वह पल भर में पूरी हो जाए
जैसा चाहूं जैसा सोचूँ
बस वैसा होता जाए
अपने आप से सारे रास्ते बनते चले जाए
हम एक मधुर धुन छेड कर उस राह पर चलते चले जाएं...
सीमा असीम
22,12,15

Comments
Post a Comment