बचपना
मुझे अच्छा लगता है छोटे-छोटे बच्चों के साथ खेलना उनसे बातें करना और उनकी बातों को सुनना
कितनी प्यारी प्यारी बातें करते हैं छोटे बच्चे और उनके अंदर इतना प्रेम भरा होता है कि आप उन्हें थोड़ा सा भी प्रेम देते हो तो वह उसका 10 गुना प्रेम लौटाते हैं
इसलिए तो मुझे बच्चे बहुत प्यारे लगते हैं क्योंकि उनके अंदर और उनके मन में सिर्फ प्रेम का भाव होता है नफरत की भावना नहीं
उनके साथ खेलना उनके साथ दौड़ना भागना वह सब करनाजो छोटे बच्चे करते हैं..
क्या मैं छोटी बच्ची हूं छोटी बच्ची तो नहीं हूं लेकिन मेरा मन छोटे बच्चों जैसा है मैं अपने मन को हमेशा छोटे बच्चे जैसा ही क्यों महसूस करती हूं मैं बड़ी क्यों नहीं होती
मैं देखती हूं लोगों को अपनी उम्र की महिलाओं को कितनी बड़ी-बड़ी बातें करती है कैसे घर गृहस्ती पर बच्चे और न जाने कहाँ कहां की दुनिया भर की बातें..
यह सब बातें मेरे मन में क्यों नहीं आती है अक्सर मैं इसी ख्यालों में रहती हूं यही सब सोचते हैं कि मुझे क्यों नहीं आती दुनियादारी
मैं क्यों अभी भी बचपन में जीती हूं क्यों अपने आप को अभी भी बच्चा समझती
हूं ना जाने क्यों
सीमा असीम
11,12,25

Comments
Post a Comment