Posts

Showing posts from December, 2021
 क्रॉसिंग पर बस के रुकते ही तीन-चार बच्चे उसमें चढ गए  जिनकी उम्र तकरीबन 10 से 12 साल ही होगी अरुण सबके हाथ में कुछ ना कुछ बेचने की चीजें थी जैसे मूंगफली पॉपकॉर्न पापड़ हरा नारियल आदि, पापड़ पापड़ मूंगफली मूंगफली पॉपकॉर्न पॉपकॉर्न किस शोर मचाते हुए वह बस में उधर घूमने लगे एक दो लोगों ने ही कुछ सामान खरीदा बाकी वह ऐसे रंग लगाकर उतर कर नीचे चले गए, बस जल्दी फिर आगे एक स्टॉप पर रुके वहां भी इसी तरह से बच्चे समोसे मूंगफली आदि लेकर पीटने लगे आकर मैंने मन ही मन सोचा यह बच्चे सुबह से लेकर रात तक भेजते हैं कितने पैसे मिल जाते होंगे कोई तो खरीदा नहीं है मैंने ऐसे सोचती हुए एक बच्चे से मूंगफली के पैकेट खरीदें  क्यों बेचते हो तुम लोग, कहीं पढ़ाई पढ़ाई क्यों नहीं करते आजकल तो स्कूलों में खाना भी मिलता है हां मैडम जी जरूर मिलता है लेकिन वह सिर्फ हमें तो मिलेगा और घर में हमारा छोटा भाई हमारी मम्मी वह क्या खाएंगे उनके लिए कमाने तो निकलना ही पड़ेगा ना पापा तो बैठे नहीं है कमाने को कहां गए पापा क्या हुआ पापा को पापा हुआ कुछ नहीं उन्होंने दूसरी शादी कर ली है क्या हालात है 

लघुकथा , अमरूद

 भैया अमरूद कितने रुपए किलो है  ₹80 किलो  वह चुपचाप बिना कुछ बोले वहां से हट गई और दूसरे ठेले पर पूछा भैया कितने रुपए किलो अमरूद दे रहे हो  मैडम ₹80 किलो यह तो कमाल  हो गया है सब कोई ₹80 किलो ही बेच रहा है हमारे शहर में तो सस्ता है कहीं ऐसा तो नहीं हमें दूसरे शहर का समझ कर इतना महंगा बोल रहे हो? कणिका ने कहा ।   नहीं नहीं मैडम जी आप कहीं भी पूछ लो आपको ₹80 मिलेंगे। अमरूद खाने का मन है तो लेने हीं पडेंगे,  और ऐसे सोचते हुए वो बोली   चलो ठीक है भैया 1 किलो दे दो।  थोड़ा  आगे आकर  देखा तो एक बूढ़ी औरत अमरुद पूछ रही थी अम्मा अमरुद कैसे दिए?  हमें कि उसे लेने तो थे नहीं वह तो ऑलरेडी ले चुकी थी और उसके मूल्य पता करने की वजह से पूछा ₹50 किलो हैं ले लो बेटा थोड़े ही बचे हैं ।  अरे ₹50 किलो और सब जगह  तो ₹80 किलो है  बेटा हम से तो कोई ₹50 किलो भी नहीं ले रहा है आप कहां से 80  रुपए किलो ले आई और मैं सोच में पड़ गई क्या वाकई उसने हमें दूसरे शहर का और गाड़ी देख कर उस अमरूद वाले ने हमें ठग लिया ।  सीमा...

रिक्शे वाला , लघुकथा

 सर्दी का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ गया था, बहुत अधिक कोहरा पर गिर रहा था जिसकी वजह से उसकी 2 दिन से कोई कमाई नहीं हो रही थी वह रिक्शा लेकर जाता और वापस लौट के घर आ जाता था कोई सवारी मिलते ही नहीं थी जो भी सवारी होते थे या तो वह पैदल चली जाती होती थी या कोई अपने वाहन से रिक्शे पर बैठने वाली कोई सवारी मिली ही नहीं उसे, आज भी सुबह-सुबह वो  भगवान का नाम लेकर अपना बैटरी वाला रिक्शा लेकर घर से निकल गया था आज अगर कुछ भी  पैसा नहीं मिला तो कैसे करेगा काम  धंधा चलेगा,  घर का खाना पीना भी ।  अब तो घर में राशन भी खत्म होने लगा है छोटे बच्चे का दूध भी तो रोज ही लाना पड़ता है। हे  भगवान आज एक सवारी मिला देना, रास्ते में चाय के ठेले पर लोग चाय पी रहे थे अंगीठी पर हाथ  सेकते जा रहे थे । वहीं पर एक छोटी सी बच्ची चाय पी  रही थी । उसने बड़े ध्यान से देखा,  उसके पास एक बंद थी और एक बिस्किट का पैकेट भी था और एक कुल्हड़ में गरम गरम चाय । जरूर किसी ने तरस खाकर उसको दे दी होगी चाय बिस्किट आदि  ।  मां बाप बच्चों को पैदा करके यूं छोड़ देते हैं और बच्चे ऐ...

तुम सिर्फ मेरे ही हो

 तुम एकदम सच ही तो कहते थे कि मैं तेरा हां हां सिर्फ तेरा ही हूं चाहे मैं यहां रहा हूं चल मैं वहां रहा हूं चाहे किसी के साथ बैठे हो क्या मैं किसी के साथ खड़ा रहूंगा चाहे किसी से बातें करो चाहे किसी के साथ मुस्कुराओ चाहे मैं किसी के साथ फोटो खींचा हूं चाहे मैं किसी के साथ घूमने जाऊं लेकिन मैं हूं तेरा ही हां तुम बिल्कुल सच कहते थे मुझे यकीन हो गया तुम सिर्फ मेरे  ही हो।  क्योंकि  तुमने ही तो कहा मैं तेरा हूं तेरी मुस्कान में हूं मैं तेरे आंसुओं में हूं तेरे ह्रदय में हूं तेरे रग रग में हूं तेरे खून में हूं।  जहां रहेगी तू, बस मैं वहां हूं प्रत्यक्ष रूप से नहीं हमेशा अप्रत्यक्ष रूप से।  मैं सिर्फ तेरा और तेरे साथ ही हूं । तू कभी भी अपने को अकेला मत समझना । जब तू दुखी होगी तो मैं तेरे आंसू में बह लूंगा, जब तू खुश होगी तो मैं तेरी मुस्कान में रहूंगा।  तू कहीं भी रहेगी मैं तेरे साथ रहूंगा । तू कभी आजमा मैं तेरा ही हूं तेरे साथ हूं और सदा सदा तेरा ही हूँ।   आज मेरा विश्वास पक्का  हो गया कि कभी भी तुम किसी और के हो ही नहीं सकते किसी के  भी...
 इसलिए बस अभी कुछ दिनों पहले ही एक छोटा सा स्टोन लगाना शुरू किया था उसके फूड स्टॉल पर सूट चाऊमीन मोमोज चिल्ली पोटैटो फ्राइड राइस मिलते थे एक बार कोई खा ले तो दोबारा जरूर खाने आता था क्योंकि उसका स्वाद ही बहुत अच्छा था खुश थे वह दोनों भाई चलो घर का काम अच्छे से चल जाएगा जिस दुकान के सामने उसने छोटा सा स्टॉल लगाया था उसे हर दिन 500 रुपए देने होते थे मैं सोचा चलो कुछ तो  बचेंगे उससे घर का खर्चा  चलेगा इतनी मुश्किल हो गई थी नौकरी के छूट जाने से जब लॉकडाउन लगा तभी नौकरी चली गई और मजबूरन है स्टॉल लगाना पड़ा । 

सेंटा

 सेंटा के कंधे पर टंगे हुए थैले में खूब सारी टाफीयां भरी हुई थी वो थैले  में हाथ डालता और वहां पर खड़े हुए बच्चों को एक-एक टॉफी पकड़ा देता और  फिर डांस करने लग जाता, शहर की सबसे मशहूर दुकान के बाहर तीन चार व्यक्ति सेंटा की ड्रेस पहने खड़े हुए थे एक सेंटा के थैला पहने था उसमें टॉफियां और छोटे-मोटे खिलौने  आदि  रखी हुई थी,, बाकी दो केवल  डांस कर रहे थे, बच्चे बड़े बूढ़े सभी लोग वहां पर आकर इकट्ठे हो गए थे, और अपना हाथ चलाकर सेंटा से मांग रहे थे टॉफिया खिलौने, सेंटा अपने थैले  में हाथ डालता और एक दो बच्चों को टॉफी खिलौने आदि देता बाकी फिर बाकी बच्चे ऐसे ही खड़े हो देखते रह जा रहे थे, लेकिन लोगों की भीड़ वैसी की वैसी बनी हुई थी शायद इस आस में कि अगली बार उन्हें भी एक टॉफी मिलेगी।  सीमा असीम 
 ना जाने किस दुविधा में पड़ी रहती हूं  ना जाने मैं क्यों सब कुछ सोचती रहती हूँ  जबकि जानती हूं मैं खूब अच्छे से समझती हूं मैं  तुम तुम मेरे ही हो  चाहे कहीं पर भी रहो  रहोगे सिर्फ मेरे ही न किसी के बारे में सोच पाओगे न कभी तुम विचार पाओगे  मैं जानती हूं कि  मैं हूं सदा तुम्हारे ख्यालों में  मैं हूं सदा तुम्हारे विचारों में मैं हूँ सदा तुम्हारी बातों में मैं हूँ सदा तुम्हारी यादों में  जब कहीं किसी से बात करोगे करोगे सिर्फ मेरी ही बातें मुझे पता है मैं  तुम्हारे दिल में रहती हूँ धड़कनों में धड़कती हूँ मेरा नाम तुम्हारी जुबां पर है तो तुम जाओ कहीं भी या रहो कहीं भी हो तुम मेरे ही सीमा असीम 
 मौसम तो बहुत सर्दी हो रही थी आज थोड़ी सी धूप निकली थी तू सोचा चलो बाजार के कुछ काम कर लिया जाए थोड़ी सामान खरीदा करके जरूर तुम्हीं से खरीदी और वापस आने के लिए गाड़ी में बैठे ही रहे थे  की सामने एक ठेले पर फ्रूट चाट बिकती हुई दिख गई तो सोचा चलो थोड़ा सा खा लेते हैं मूवी फ्रेश हो जाएगा गाड़ी में रख कर के पास पहुंच गई और उसे का एक प्लेट बनाकर दे दो बस उससे इतना ही कहा था कि वहां पर तीन-चार छोटे-छोटे बच्चे पैसे मांगने के लिए आगे दीदी हमें भी खिला दो दीदी हमें भी खिला दो कहकर वह सब हमारे आसपास खड़े हो गए भी करीब चार पांच बच्चे थे और सब 8 से 12 साल की उम्र के ही थे फ्रूट चाट वाला बड़ी तल्लीनता से अपनी चाट बनाने में लगा हुआ था और भी बच्चे की तरह देख रहे थे और उस चाट की तरफ, मैं बहुत असमंजस में थी क्या करूं यह सब बच्चों को फ्रूट चाट खिलाओ या फिर मैं इन लोगों को पैसे दे दो चलो एक ऐसे रखो तुम सब मिलकर चार्ट खा लेना अभी ऐसा कहकर मैंने उन बच्चों के हाथ में 120 का नोट पकड़ा दिया, उन बच्चों की शादी फ्रूट चाट वाला वाला आप लोग इन बच्चों को पैसे देकर ही तो इनकी आदत खराब कर रहे हो ए क्यों कोई ...
 ना जाने कौन सा सुख  ना जाने कौन सी खुशी  ना जाने कौन सा आराम मिला होगा उसे  यू मुझे सता के यूँ मुझे रुला के यूं मुझे दुःख देकर  कैसे खुद से नजर मिला पा रहा होगा वह  कैसी खुशी मना पा रहा होगा वह  कैसे आती होगी उसके चेहरे पर मुस्कान  क्या उसका दिल नहीं घबराता होगा  क्या उसे सकुं की नींद आ जाती होगी  क्या उसकी बार-बार आंख नहीं भर आती होगी  क्या उसकी आँखों के सामने  किसी फिल्म की तरह वे चित्र नहीं चलते होंगे  जो गुजारें हैं हमने साथ साथ  लेकर हाथों में हाथ  अभी साथ-साथ खाते हुए  कभी साथ-साथ बतियाते हुए  कभी सुख शांति से एक दूसरे को देखते हुए  कभी बहुत दूर यात्रा पर जाते हुए  कितने पल  कितनी यादें कितनी सारी  बातें मुलाकातें  दिल से दिल जब जुड़ जाता है  तो आत्मा से रिश्ता बन जाता है  लाख कोशिशों के बाद भी  कभी टूट नहीं पाता है  जिस पल भी मेरी आंख में आंसू आते हैं  उस पर उसकी आंखों से भी आंसू बहते होंगे  सुनो तुम मुझसे अलग नहीं हो  तुम मुझे मैं हूं ...

प्रेम

सुनो अब मुझे तुमसे प्रेम करने के लिए तुम्हारे होने की जरूरत नहीं है  क्योंकि मैंने प्रेम किया है  कोई व्यापार तो नहीं किया  कि मैं तुम्हें प्रेम करूं और  तुम भी बदले में मुझे प्रेम दो  काश तुमने भी किया होता प्रेम  तो तुम ऐसा सोचते तुम मेरी परवाह करते मेरा ख्याल रखते  मेरे रोने पर रोते मेरे हंसने पर हंस देते  पर सुनो तुमने तो प्यार नहीं एक खेल किया था  खूब खेला और जब जी भर गया तो छोड़ दिया  बिना इस बात की परवाह किए  कि जो तुम्हें प्रेम करती है जो तुम्हारे प्रेम में है  क्या होगा उसका वह कैसे जियेगी कि वह कैसे सांस लेगी वह कैसे रहेगी उसकी आंखों के आंसू कभी सूखेंगे क्या उसके चेहरे पर कभी मुस्कान आएगी  कभी वह फूलों को देख कर खिल खिलाकर हंस पाएगी  कभी वह सूरज को देखते हुए नमन करेगी या कभी चंद्रमा की तरफ नजर उठाकर देखेगी और उसके दिल में शीतलता आयेगी... सीमा असीम   शायद नहीं है ना अगर सोचा होता तो तुम यूं ना करते कभी ना करते  ऐसे ना करते निभाते तुम हर हाल में निभाते.... सीमा असीम 

तुम मेरे

 मैं हर पल तुम्हें याद करती हूं  मैं हर पल तेरा नाम लेती हूं  क्या तुम्हें एहसास नहीं होता  यहां मेरी आंखों से आंसू जब बहते हैं  जरूर तेरी आंखों में नमी आती होगी  जरूर तू भी ऐसे ही उदास होता होगा  मेरी ही तरह उदास उदास निराश  लगती होगी तुझे भी दुनिया सुनी सुनी  कहीं कुछ अच्छा नहीं लगता होगा  होता होगा तू भी भरी महफिल में अकेला  मेरा नाम लेकर तू भी पुकारता होगा  कैसे गुजरते हैं मेरे साँझ ओ शहर दिन रात  रोम रोम तेरा नाम बुलाता है  जानती हूं पूरा विश्वास है मुझे  कि तुम मेरा है सिर्फ मेरा  जैसे मैं हूं तेरी सिर्फ और सिर्फ तेरी सीमा असीम 
 तू जो बताता फिरता है गैरों को उनकी औकात अब तेरी औकात सबको समझ आने लगी है तू क्या है जान गये हैं सब गिर चुका है शायद तू खुद की ही नजरों में इसलिए ही सबसे मुँह छुपाये बैठा है लूटता है जी भर के लोगों को तू करके बर्बाद अपने खोल में घुस जाता है औ बेगैरत इंसान कितना उड़ाया तूने फ्री का माल समझ कर क्या तुझे पता भी है कि तेरे कर्मो का फल तुझे मिलेगा जरूर फिर कहाँ मागेगा पनाह किस के दर पर अपना सिर पटकेगा तुझे कोई कहीं भी सकूं नहीं आयेगा जब तेरा दिल बेचैन होकर तड़पेगा इस तङप में तङप तङप मर जायेगा बिना जमीर का इंसान तू मुझे क्या सता रहा देखना एक दिन ईश्वर तेरा क्या हश्र बनायेगा मेरे दिल को न जाने क्या हुआ है जो इन बातों को महसूस करता है लिखता है शायद यहीं सच हो जाये...
 तुमने अकेले ही फैसला लिया और लागू कर दिया  क्या तुमने सोचा कभी की रिश्ता एक तरफा नहीं होता  जब रिश्ता तो तरफ से है तो फैसला भी दो तरफ से होना चाहिए  जब जज भी फैसला करता है तो वह दोनों पक्षों की सुनता है  पहले  फिर वह कोई अपना फैसला सुनाता है  तुम कोई ईश्वर तो नहीं हो  जो तुमने जब चाहा जिसे चाहा मार दिया  अपनी खुशी के लिए  कोई सिर्फ तुम्हारी ही खुशी तो मायने नहीं रखती ना  दूसरा जो तुम्हारे साथ रिश्ते में बंधा है  क्या उससे एक बार भी नहीं पूछा जाता  उसकी खुशी के बारे में उसके सुख के बारे में उसके दुख के बारे में  जब किसी को मौत की सजा दी जाती है ना  तो उससे भी उसकी राय पूछी जाती है  और सबसे पहले तो मौत क्यों दी जा रही है उसकी वजह भी बताई जाती है  ऐसा नहीं होता की  बंदूक उठाई और गोली से उड़ा दिया  क्या तुम जानते हो किसी के खून करने की सजा क्या होती है  ऐसी सजा  जो तुम्हारे कर्म के आधार पर प्रकृति तुम्हें देती है  क्योंकि कुदरत का भी एक कानून होता है  और कुदरत कभी किसी को माफ ...
 दर्द की इंतिहा हो रही है अब रात की नींद दिन का चैन खो रहा है अब  तुम्हें मेरे रोने पर भी हँसी आती है पुकारता है आवाज देकर दिल मेरा अब कुछ अहसास तुम्हें भी होता तो होगा नहीं तो यूँ बेकरारी न होती मुझे अब आ जाओ आना ही पड़ेगा तुम्हें कैसे हो तुम मुझे बताना पड़ेगा क्यों कर इतने सितम कर रहे हो जीते जी मरने को छोड़े दे रहे हो आओ देखो जरा हाल मेरा मेरे ही हो तुम सिर्फ मेरे ही इतना तो समझ ही लो अब असीम 
 तुम करते रहे मेरी बुराइयां कभी इससे कभी उससे कभी किसी से भी  पर सुनो मैंने तो तुम्हारी बुराई उससे भी नहीं की जो तुम्हारी बुराइयां मुझसे आकर करते थे बस यही फर्क है दोनों में  तुम झूठे थे हमेशा और मैं सच्ची और सच्चे से तो हर कोई डरता है इसलिए तो तुम मुझे बुरा भला कहते थे अगर तुम सच्चे होते तो तुम कभी भी ऐसा नहीं करते...