अहसास

 हम सोचते बहुत ज्यादा है

पर महसूस नहीं करते

 ना जाने क्या क्या सोचते रहते हैं

दुनियादारी की बातें

यहां वहां की बातें

बेकार की बातें

परेशान होने की बातें

समझ ना आने वाली बातें

बस हम सोचते ही रहते हैं पर

कभी गहराई से महसूस नहीं करते

 कभी एहसास में नहीं भरते

सच में देखा जाए तो

 एहसासों की दुनिया बहुत प्यारी है

 बहुत खूबसूरत है

 कभी एहसास करके तो देखो

 जीवन को महसूस करके तो देखो

सब समझ आ जाएगा क्योंकि

 एहसासों की दुनिया सच्ची दुनिया होती है

 मन की दुनिया होती है

जहां होते हैं रंग बिरंगे  फूल खुश्बू 

पक्षी तितलियां आसमान

 और होता है क्षितिज

जहां मिलते हैं धरती आकाश एकाकार होने के लिए....

सीमा असीम

9,1,21


Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद