मुस्कान


 हमारी छोटी सी मुस्कुराहट

इतनी सारी परेशानियों को दूर कर देती है

 फिर भी हम मुस्कुराना भूल जाते हैं

 दुनिया की आपाधापी में

 दुखी रहते हैं

गम में

 उदासी में

उलझन में

फंसे रहते हैं 

 मुस्कुराते कैसे हैं याद ही नहीं आता

 लेकिन जब कभी कोई अपना

 अचानक से आकर हाल पूछ लेता है

 या प्यार के दो बोल कह देता है

 अपने होने का एहसास करा देता है

 दुनियादारी से दूर

 मुस्कुराहट की दुनिया में धकेल देता है

 हां सच में मुस्कुराना जीवन में

एक औषधि की तरह काम करता है

आपके सारे गमों को दूर कर देता है

 सारे मर्जो की एक दवा है मुस्कान

 और यह आती है अपनों के होने से

अपनापन का एहसास दिलाने से....

 सीमा असीम

5,1,21

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद