उड़ान
उठो जागो चलो और लग जाओ अपने काम पर कि यह जिंदगी दोबारा नहीं मिलती है कि जिंदगी मिल भी जाए तो जवानी फिर नहीं मिलती है...
निर्भय होकर नम्रता के साथ अपने कर्म पथ पर लग जाओ देखना मंजिल बहुत करीब होगी, इतनी ऊंची उड़ान भरो कि लोग देखें तो देखते रह जाए पंछी तुम्हारा साथ पाना जाए...
हमारी खुशी दूसरों की खुशी में तो है पर अपने अंतर्मन को हमेशा पाक साफ रखो कि उसमें इतनी ऊर्जा भर जाए उसमें इतनी उष्मा भर जाए कि आपका मन कभी थके ही नहीं..चलता जाए, चलता जाए हर काम हर बात को हर बाधा को दूर करते हुए आगे बढ़ता ही चला जाए..
अपना समय अपनी उर्जा को यू व्यर्थ जाया मत करो, बेकार की चीजों में मत लगाओ अपने समय को अपने काम को अपनी ख्वाहिशों को, अपनी उम्मीदों को,अपने ख्वाबों को पूरा करने में लगा दो....
पर करो पर चलो पर आगे बढ़ो पर उड़ान भरो लेकिन अपने अनुभवों में कुछ अच्छे हो या बुरे कभी घबराओ मत उनका उनका सामना करो उनका डटकर सामना करो....
फिर देखना आपके किरदार से क्या महक आती है अपने किरदार को इतना निखारो, इतना सवारो कि पूरी दुनिया ही महक जाए दुनिया में तुम्हारे ही किरदार से लोगों के मन में भर जाए खुशी प्रेम और साहस...
सीमा असीम
14,1,21

Comments
Post a Comment