प्रेम
अगर कोई तुमको अच्छा लगता है
या किसी से तुमको प्रेम है तो
थोड़ा रुको
थोड़ा ठहरो
लेकिन वक़्त गुजर जाए
उससे पहले ही तुम उससे कह दो
क्योंकि वक्त तो गुजरता रहता है
और जो साथी तुम्हें मिला है
वह तुम्हें फिर मिले ना मिले क्योंकि
इस दुनिया में कोई किसी का इंतजार नहीं करता
देखो न
इस दुनिया में वक्त भी कहाँ करता है
कभी किसी का इंतजार
वक़्त अपने वक़्त पर गुजर जाता है
बिना किसी की परवाह किये...
सीमा असीम
4,1,21

Comments
Post a Comment