एक से...

चाहती हूं मैं कि तुम बन जाओ बिल्कुल मेरे जैसे 
जैसे मैं हँसू तो  तुम भी हंसो 
जब मैं गाउँ तो तुम भी गाओ 
जब मैं नाचूं तो तुम भी नाचो 
या फिर बात करूं तो तुम भी बात करो 
जब मैं उदास हो जाऊं तो तुम भी उदास हो जाओ 
जब मैं घूमने के लिए कहीं पहाड़ों पर चली जाऊं 
तो तुम भी मेरे साथ साथ चले आओ 
क्योंकि मैं चाहती हूं तुम हो जाओ बिल्कुल मेरे जैसे 
 या फिर मैं हूं जाऊं बिल्कुल तुम्हारे जैसी 
जब तुम रोओ तो मैं भी रोऊं 
जब तुम उदास हो तो मैं भी उदास हो जाऊं 
जब तुम रूठो तो मैं भी रुठ जाऊँ 
 जब तुम्हें गाना गाने का मन करे उदासी वाला 
तब मैं भी उदासी वाला गाना गाउँ 
 तब जब तुम्हारा जो दिल करे 
तो ऐसा ही मेरा दिल करने लग जाए 
काश ऐसा ही हो जाए कि हम एक से हो जाए 
या तो तुम हो जाओ मेरे जैसे 
या फिर मैं हो जाऊं तुम्हारे जैसी 
कोई भी अंतर ना रहे हम दोनों में 
या मैं हो जाऊं तुमसी 
या तुम हो जाओ मुझसे..
 सीमा असीम

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद