प्रेम कविता ❤️
तुम क्या करते हो
क्या नहीं
मुझे नहीं पता लेकिन
मुझे बस इतना पता है
कि तुम मुझे और सिर्फ मुझे ही प्रेम करते हो
मेरा सच्चा प्रेम तुम्हारे मन में
हर वक़्त उमड़ता रहता है और
मुझे पुकारता रहता है
याद करता रहता है
तभी तो मैं यहां
हर बार तुम्हें याद करती हूं
तुम्हारी बात करती हूँ
क्योंकि सच्चा प्रेम
हर कोई नहीं करता और
जो सच्चा प्रेम कर लेता है
उसका प्रेम अथाह हो जाता है
अनंत हो जाता है और अमर हो जाता है
और फिर ब्रह्मांड में गूँजता रहता है उनका नाम
जिसे लोग महसूस कर लेते हैं
अहसास में भर लेते हैं..
सीमा असीम
14,7,26
Comments
Post a Comment