चोट जब दिल पर लगती है दर्द तो होता ही है कोई चिंगारी भड़कती है शोला बनता ही है क्या तुम मुझे इस तरह से रुलाओगे देखना एक दिन तुम सिर पटकते आओगे नहीं करुँगी माफ़ तुम्हें यह वादा है मेरा गिरोगे जमीं पर बहुत गहरी चोट खाओगे काश होता अगर जीवन में एक ख़ून माफ़ तो सबसे पहले तेरा कत्लेआम करती फिर चौराहे पर तुझे खड़ा कर देती बताती दुनिया को धोखेबाज की यही सजा है कोई बच्चों का खेल नहीं प्रेम न सिर्फ मजा है तबाह हो जाता है जीवन बर्बाद हो जाता है जो सच्चे प्रेम में इस तरह दग़ा खाता है रो रो कर गुजारी है रातें दिन को न सकूं मिला तूने आग जो जलाई है उसमें तुझे ही भस्म करना है
Posts
- Get link
- X
- Other Apps
कुछ तो है तेरे मन में जो मुझे तेरी याद हर पल सताती है कभी आंसू तो कभी मुस्कान तो कभी उदासी छा जाती है रहे तू कहीं भी किसी के साथ पर मेरे साथ तो हर वक्त मेरे दिल में रहता ह जैसे कोई परछाई सा संग संग फिरता है क्यों इस कदर मुझे सताता है तू खुद ही बता दे तेरा अब मुझसे क्या नाता है तू क्यों पल भर को भी नहीं मुझे भुलाता है जो हर पल तेरा ही नाम मेरे लफ्जों पर आता है दिल में एक आग सी जलाता है मानो तेरी मोहब्बत मुझमे पकती है और चटक चटक कर मेरे चेहरे पर किसी हीरे की तरह चमकती है गमकती है दमकती है तू तो सब जानता है जानकर भी अनजान बना रहता है कुछ तो राज है जो तू हर पल मुझे याद आता है कोई तो ऐसी बात है जो हर पल मुझे तेरी यादों की तरफ तेरी बातों की तरफ खिंचे लिए जाती है किसी दिन तू आएगा जो खुद ही तो खिंचा चला आएगा और मैं तुझे कह दूंगी नहीं चाहिए तू जा अब तू अब तू क्यों आया है सालों का इंतजार यूं ही मैं पल भर में ठुकरा दूंगी जा तू अब मैं तुझे याद नहीं करूंगी लेकिन तू ही बता क्...
प्रेम
- Get link
- X
- Other Apps
कितना कठिन होता है न , ज़ब आप अपने प्रेम को किसी और के साथ देखते हो..... सहन ही नहीं होता .... लगता है किसी ने प्राण ही खींच लिए हैं उसके बाद भी दिल उसे ही याद करता है उसके लिए ही तड़पता है दुआओं में उसे ही मांगता है मंदिर मस्जिद गुरूद्वारे हर जगह एक ही दुआ ऐसा क्यों होता है जबकि हम जानते हैं कि उसने हमें मार दिया है ब्लॉक करना किसी को मौत देने से कम नहीं होता जीते जी मारना और इसकी सजा कानून नहीं ईश्वर की अदालत में मिलती है तुम्हें भी मिलेगी जानती है मेरी आत्मा फिर क्यों मेरा मन तुम्हें ही प्रेम करता है तुम्हारी ही याद में पल पल जीता है क्या है यह? क्या यही है सच्चा प्रेम .....💔 सीमा असीम
- Get link
- X
- Other Apps
मुबारक हो मुबारक हो तुझे मुझे हरा कर तू जीत गया तेरी कामयाबी के लिए तुझे मुबारकबाद जिसके कारण तुमने मुझे ब्लॉक किया तूने मेरी आत्मा का खून किया मुझे हजार हजार आंसू रुलाया उसे तू आज अपने बगल में खड़ा करके बहुत खुश है बहुत बहुत ज्यादा महान बन रहा होगा ना तू आज लेकिन याद रख तेरे कर्म कभी तेरा पीछे नहीं छोडेंगे तूने जो भी कर्म करे हैं उसका खामियाजा मां वैष्णो देवी तुझे देंगी और जरूर देंगी मैं तो आज बहुत खुश हूं कि मुझे तुझ जैसे राक्षस से माँ ने दूर कर दिया लेकिन अब तेरे कर्म तेरा कभी पीछा नहीं छोड़ेगे तेरा अंत निश्चित है याद रख तुझे कोई नहीं बचा सकता मां वैष्णो देवीअब तेरा सीना फाड़ के ख़ून पियेंगी..
- Get link
- X
- Other Apps
नफरत से हम कभी भी प्रेम को नहीं जीत सकते हमें प्रेम को जीतने के लिए प्रेम ही करना होता है और जब हम प्रेम करने लगते हैं तो नफरत खुद ही स्वतः ही खत्म हो जाती है मिट जाती है और हमारे जीवन में प्रेम को भर देती है प्रेम एक ऐसा शब्द है जो फैलता है खिलता है और कभी-कभी बिखरता भी है लेकिन बिखर जाने के बाद उसे समेटना हमारे हाथ में होता है अगर हम समेट लेते हैं तो हम भी सिमट जाते हैं अगर हम बिखर जाते हैं प्रेम को त्याग कर नफरत को अपना लेते हैं तो समझो कुछ नहीं बचा है जीवन खत्म है इसलिए प्रेम का दामन कभी मत छोड़ाना बस प्रेम करते रहो जब आप प्रेम को पकड़े रहोगे तो प्रेम आपको कभी नहीं छोड़ेगा कभी अकेला नहीं करेगा कभी आपके मन में नफरत नहीं भरेगा ना कभी आपको दर्द देगा क्योंकि प्रेम शाश्वत है अनंत है ईश्वर है सीमा असीम 18,4,26
- Get link
- X
- Other Apps
तुमने वहीं किया जो तुम्हें अच्छा लगा कभी मेरे बारे में सोचा तक नहीं अगर सोचते समझते कभी मेरी नज़र से तो तुम कभी ऐसा करते ही नहीं क्या मिलेगा तुम्हें इन गिरी हरकतों से मैं सभाल रही तुम्हें तुम गिरते चले गये अपनी नजरों तक में गिर गये मेरी नजरें तो तुम्हें पहले ही गिरा चुकी मान लेते मेरी बात या मुझे समझ लेते तो प्रिय तुम कभी गिरते ही नहीं जो गिरा एक बार वो बार बार गिरता है आखिर तुम भी ऐसे ही निकले अब क्या कहूँ तुम्हें अब बचा ही क्या कहने को अब तुम संभल भी जाओ तो मेरी नज़र में कभी उठोगे नहीं... सीमा
- Get link
- X
- Other Apps
मात्र एक शब्द भर नहीं है संघर्ष बल्कि एक ऐसा शब्द है या फिर जिंदगी का जीवन का वह सच है जो हमें मजबूत बनाता है जिंदगी जीना सिखाता है संघर्ष के बिना जिंदगी जिंदगी नहीं होती जब हमारे रास्ते बहुत आसान होते हैं तो हम बडी आसानी से चलते रहते हैं कुछ परेशानी नहीं होती जब वह रास्ते संघर्ष भरे होते हैं कठिनाइयों भरे होते हैं तो हम खुद को पहचान पाते हैं हम इस कठिन रास्ते पर कैसे चल पाएंगे कैसे आगे बढ़ पाएंगे यह संघर्ष ही हमें सिखाते हैं खामोशी से अपना काम करते रहना खामोशी से अपने आप को मजबूत बनाते रहना भले ही हम भीतर से टूट जाए खुद को कभी बिखरने न देना हालात चाहे जैसे भी हो अपने चाहे कितने भी रूठे हो खुद हर बार संभल जाना है खुद को खुद ही संभाल लेना है कि संघर्ष ही हमारा गुरु होता है हमें बिना बोले सब कुछ सीखता चला जाता है जो जिंदगी में संघर्ष करना सीख जाता है वह कभी हार नहीं मानता है या वह हार कर भी जीत जाता है... ...