मात्र एक शब्द भर नहीं है संघर्ष
बल्कि एक ऐसा शब्द है या फिर
जिंदगी का
जीवन का
वह सच है जो हमें मजबूत बनाता है
जिंदगी जीना सिखाता है
संघर्ष के बिना जिंदगी जिंदगी नहीं होती
जब हमारे रास्ते बहुत आसान होते हैं
तो हम बडी आसानी से चलते रहते हैं
कुछ परेशानी नहीं होती
जब वह रास्ते संघर्ष भरे होते हैं
कठिनाइयों भरे होते हैं तो
हम खुद को पहचान पाते हैं
हम इस कठिन रास्ते पर कैसे चल पाएंगे
कैसे आगे बढ़ पाएंगे
यह संघर्ष ही हमें सिखाते हैं
खामोशी से अपना काम करते रहना
खामोशी से अपने आप को मजबूत बनाते रहना
भले ही हम भीतर से टूट जाए
खुद को कभी बिखरने न देना
हालात चाहे जैसे भी हो
अपने चाहे कितने भी रूठे हो
खुद हर बार संभल जाना है
खुद को खुद ही संभाल लेना है
कि संघर्ष ही हमारा गुरु होता है
हमें बिना बोले सब कुछ सीखता चला जाता है
जो जिंदगी में संघर्ष करना सीख जाता है
वह कभी हार नहीं मानता है
या वह हार कर भी जीत जाता है...
सीमा असीम सक्सेना
Comments
Post a Comment