कीमत थप्पड़ 
रोज शाम बगीचे में घूमने जाना उनकी आदत में शामिल था | 
आज उनके साथ मे मिश्रा जी भी थे   कुछ देर टहल कर उनसे बतियाने लगा | शिवरात्रि का पावन दिन पहला था | आज कुछ विशेष रौनक थी | कुछ एक गुब्बारे-कुल्फी वाले भी आ जुटे थे |
मिश्रा जी से बतियाते हुए आगे बढ़ने लगा तो पास में खड़े एक  कुल्फी वाले ने कुरते की बाह पकड़ कर कहा : "बाबूजी पैसे" ? 
मैं हतप्रभ: "कैसे पैसे" ?
उसने पास खड़े कुल्फी खाते एक बच्चे की तरफ़ इशारा कर के कहा : "आपका नाम ले कुल्फी ले गया है, पैसे तो आपको देने ही पड़ेंगे" | 
मुझे गुस्सा आ गया बच्चे के पास गया और दो थप्पड़ जड़ दिए और कहा "मुफ्त की कुल्फी खाते शर्म नही आती" ?
वह बोला : "मुफ्त की कहाँ ? इसके बदले थप्पड़ खाने के लिए तो आपके पास खड़ा था वरना भाग ना जाता"?

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद