साथ हमारे
यह सूरज चांद सितारे
सब कोई तो है साथ हमारे
जब मैं गाती हूं
तो यह सब भी गाते हैं
जब मैं रोती हूं तो इस सब भी रोते हैं
और जब मैं हंसती हूँ तो इससे भी हंस पड़ते हैं
क्योंकि यही सब तो साक्षी है हमारे एहसासों के
हमारे साथ के
कितनी सारी बातों के गवाह है ना यह सब
दरअसल देखा जाए तो यही सब तो गवाह है
हमारी तुम्हारी हर बात के
जहां कोई नहीं होता वहा यह साथ थे
कल भी थे
आज भी है
और हमेशा रहेंगे
यह सूरज चांद सितारे हमारे साक्षी हर बात के...
सीमा असीम
26,1,22
Comments
Post a Comment