Posts

आशीर्वाद

 कितनी खूबसूरत अच्छी हवा चल रही है  एकदम से मधुर मधुर बयार  मन को शीतलता देती हुई  ऐसा लग रहा है मानो हमें खुशी के पंख लग गये हैं और  हमारा मन उड़ाता चला जा रहा है  एक बात तो है जब हम बहुत खुश होते हैं तो  ईश्वर का आशीर्वाद हमारे साथ होता है लेकिन  ईश्वर का आशीर्वाद भी तभी मिलता है  जब हमारे अच्छे दिन आने वाले होते हैं और  जब हमारे अच्छे दिन आने वाले होते हैं  तो हमारे चेहरे पर अनायास ऐसे ही  मुस्कान चली आती है   बिना किसी वजह के  बिना किसी बात के हम मुस्कुरा देते हैं  और कहते भी है ना  मुस्कान हमारे चेहरे पर ईश्वर का आशीर्वाद होता है 🥰 सीमा असीम  5,6,24
 रतन ने फोन किया बट फोन तो उठा नहीं बस स्विच ऑफ कर बता दिया वह परेशान हुआ और उसने दोबारा से फोन ट्राई किया फिर वही आवाज हरि क्या हुआ उसने अपना सोच ऑफ कर दिया फोन क्यों किया उसने फोन नंबर अपना बंद क्यों कर दिया क्या वह ठीक नहीं है या वह और ज्यादा बीमार हो गई या कुछ और हो गया उसको आने को सवाल जवाब उसके दिलों दिमाग में घूमने लगे उसने सोचा क्या किया जाए उसके पास तो कोई तरीका भी नहीं था जिससे कि वह इशा से बात कर पाए या किसी के द्वारा उसको मैसेज कर पाए यह भी तो संभव नहीं था क्योंकि कोई लिंक भी नहीं रहा था उसे ख्याल आया कि हो सकता है उसे लड़की का नंबर हो उसके पास इसके रूम का एड्रेस उसके मम्मी पापा को दिया था और वह छोड़कर चली गई थी जब शादी की वजह करने के लिए तभी उसने अपना मोबाइल उठाया और सच करना शुरू कर दिया शायद उसका नंबर मिल जाए रत्न उसका नाम नाम शायद निधि था हां निधि नाम था उसका उसने अल्फाबेट में जाकर नंबर शुरू कर दिए लेकिन नंबर ही नहीं मिला निधि निधि नाम से तो कोई नंबर ही नहीं है शायद उसने ईशा की फ्रेंड के नाम से नंबर सेव किया हो हां यह हो सकता है उसे ऐसा डाला उसकी बहुत सारी फ्रेंड्स क...

मौसम

मौसम का रुख हमेशा बदलता रहेगा  आज सर्द तो कल गर्मी होता रहेगा  बस तुम न बदलो कभी गुजारिश है  सुख दुःख तो यूँ आता जाता रहेगा!! सीमा असीम  2,5,24

स्त्री

 दुनिया में होने वाली हर बात से है वो बेखबर  उसे नहीं पता कि आज है मजदूर दिवस  जहां दुनिया में राष्ट्रीय अवकाश मनाया जा रहा है  वहीं पर वह सुबह से लगी है घर के कामों में  वह स्त्री है तो उसका काम है घर की देखभाल करना  घर की साफ सफाई करना  उसमें सुबह उठकर सबसे पहले घर में फूल झाड़ू से सारे घर की धूल झाड़ दी है और चमका दिया कोने-कोने को  बड़े बुजुर्गों की झिडकियां भी सह लेती है  और चुपचाप कोने में जाकर रो लेती है  कि नहीं सिखाया उसे बड़ों को जवाब देना  पलट कर कुछ कहना भी नहीं  उसे बस इतना पता है कि वह हाउसवाइफ है  तो उसे घर के सारे काम करने हैं  साफ सफाई से लेकर  खाना बनाने से लेकर  हर किसी की देखभाल करनी है  हर किसी को उसका उचित मान सम्मान देना है  वो इस बात का भी शुक्र मानती है  कि नहीं है कामकाजी  वरना उसे काम से लौटकर देखना पड़ता  घर गृहस्ती को  चूल्हे चौके को और  बाल बच्चों को भी  बसअब लिपत है घर में ही  खुश है और घर के काम करने में सुखी है  क्योंकि ह...

पतझड़

 पतझड़ तो चला गया है दुम दबाकर  बसंत ने अपना साम्राज्य फैला दिया है  दस्तक दे दी हैआहिस्ता से  गर्मी ने  सूरज की किरणों ने व्याकुल कर दिया  पशु पक्षी के साथ साथ हम इंसान भी  तपती  धूप से बचने को छाया की  ओट तलाशने लगे हैं  मौसम की मार ने सदा गरीबों और  निरीहों को ही अपना शिकार बना लिया  !!! सीमा असीम  ३०,4,२४

मुक्तक

 मुस्कुराते हुऐ हर ग़म को छुपा लेते हैं   चाँद तारों को अपना दर्द बता देते हैं   कर लेते हैं बात बड़ी ख़ामोशी से हम   तुम्हें यूँ ख्वाबों ख़्यालों में सजा लेते हैं!! सीमा असीम  29,4,24