आशीर्वाद
कितनी खूबसूरत अच्छी हवा चल रही है
एकदम से मधुर मधुर बयार
मन को शीतलता देती हुई
ऐसा लग रहा है मानो
हमें खुशी के पंख लग गये हैं और
हमारा मन उड़ाता चला जा रहा है
एक बात तो है जब हम बहुत खुश होते हैं तो
ईश्वर का आशीर्वाद हमारे साथ होता है लेकिन
ईश्वर का आशीर्वाद भी तभी मिलता है
जब हमारे अच्छे दिन आने वाले होते हैं और
जब हमारे अच्छे दिन आने वाले होते हैं
तो हमारे चेहरे पर अनायास ऐसे ही
मुस्कान चली आती है
बिना किसी वजह के
बिना किसी बात के हम मुस्कुरा देते हैं
और कहते भी है ना
मुस्कान हमारे चेहरे पर ईश्वर का आशीर्वाद होता है 🥰
सीमा असीम
5,6,24
Comments
Post a Comment