अगर आप सही हो तो आपको कभी भय होगा ही नहीं लेकिन अगर आपके मन में चोर है अंदर कुछ और बाहर कुछ और तो याद रखना आपको अपने कर्मा लौटकर जरुर मिलेंगे वैसे कर्मा तो हमेशा ही मिलते हैं अच्छे को अच्छे और गलत को गलत
जहाँ प्रेम है वहाँ सुख है ख़ुशी है जहाँ सुख है ख़ुशी है वहाँ है प्रेम प्रेम क्षणभंगूर नहीं अनंत काल की यात्रा है एक जीवन में कहाँ पूरा होता है प्रेम न जाने कैसे कर लेते हैं लोग छोटे से जीवन में किसी से घृणा प्रेम नफ़रत और जरा देर में बदल लेते हैं अपनी भावनाओं को वो कब समझेंगे क्या होता है प्रेम न कहने से न सुनने से अहसासों की भाषा है यह आत्मा से आत्मा का मिलना है प्रेम फूल इंद्रधनुष बारिश ओस देख मुस्कुरा देता है मन भोला भोला मासूमियत से भरा होता है प्रेम प्रेम करते हैं सभी जीवन में एक बार जरूर जो निभा ले सच्चे मन से वहां ईश्वर बन जाता है प्रेम!! सीमा असीम
आज मौसम की पहली बारिश हुई तेज हवाएं चली और बदल ले आई कल घने पानी भरे हुए बादल चले आए लहराते हुए मचलते इतराते और इठलाते हुए बरस गए झूम कर और भिगो गए मेरा मन तब याद आए तुम बहुत याद आए क्या तुम बारिश बन कर चले आए मुझे भिगोने के लिए आंगन को गीला करने के लिए हां तुम ही तो थे जो बारिश बनकर आए और छूकर बरस कर दुखी मन को सुख में बदल गए मौसम की बारिश और तुम याद आए सीमा असीम 24,4,24
ख्वाबों के लिए सोना जरूरी नहीं होता जरुरी होता है ख्वाब देखना कभी तुम्हें याद करना जी भर रोना लेकिन नहीं अच्छा लगता मुझे रोना फिर क्यों उदास हो जाती हूं रोने लग जाती हूं किया करो ना बात तुम हमसे हर एक बात मुझसे अच्छा लगता है ना बात करना मन की कहना हल्का सा मन हल्का हल्का सा भारी भारी पल में जीना मुश्किल लगता है जीना भी अच्छा नहीं लगता तुम बिन
Comments
Post a Comment