तेरे बिन  है मेरा जग सूना
साँस साँस में तेरा बसना
अश्कों की माला से मैनें
तुझे सजाया है सजना
तेरे बिन  है मेरा जग सूना


तू ही अम्बर है मेरा
तू ही मेरा जीवन
तुझ बिन रहूं मैं कैसे सजना
तेरे बिन  है मेरा जग सूना

यादों का है मधुर खजाना
सुख सपनों में है खो जाना
दरिया से गहरा है मेरा प्यार
तुझ बिन हो कैसे नैया पार
ओ मेरे निर्मल जीवन की पतवार
तेरी बातों में खोया है मेरा मन
तेरे बिन  है मेरा जग सूना
 seema  aseem

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद