चांद को देखना एक तक देखते जाना घटते बढ़ते और 16 कलाओं से परिपूर्ण होते जाना कितना सरल है ना चांद को देखना चांद की पवित्र चांदी में नहाई धरती पर अपनी परछाई को पकड़ने की कोशिश करना छोटी बड़ी आड़ी तिरछी लंबी नाटी परछाई को पकड़ कर अपने गले से लगाने की कोशिश करना सरल है ना परछाई को नापना इतना ही सरल तो है बस तुम्हें पढ़ना और सिलसिलेवार लिखते चले जाना चाँद का आसमां में मुस्कुराना सीमा असीम 23,2,21
Popular posts from this blog
अपने
पल भर को भी ज़ब अकेले में बैठती हूं सोचती हूं तो उदासी घिर जाती है क्या अपने के बगैर भी कोई जी सकता है क्या अपनों के बगैर भी कोई रह सकता है अगर अपने ना होते तो इस दुनिया में ना होती है खुशियाँ ना इतनी सुंदर होती दुनिया ना इतनी खूबसूरत होती ना इसमें इतना अपनापन होता ना इसमें कभी जीने का मन होता अपने है तभी तो जीवन है अपने हैं तभी तो खुशियां हैं अपने है तभी तो दिल लगा रहता है वरना उदासी है आंसू है दुख है दर्द है और कुछ नहीं अपनों के बिना दुनिया में कुछ नहीं अपनों से कभी बिछड़ कर देखो पल भर में तड़प जाओगे पल भर में लौट के आ जाओगे अपनों से बात करके मन को खुशी मिलती है मन भटकता नहीं है जो होते हैं अपने अपनों के जैसे तो नहीं भटकता है मन ना होता है कभी बेचैन है अपने है तो बस अपने अपने तो अपने होते हैं सीमा सीमा 6, 8, 20
अहसास
अहसास भी बड़े कमाल के होते हैँ तुम जो नहीं कहते वो भी कह जाते हैँ कभी रुलाते हैँ जीभर के कभी मुस्कुराने को मजबूर कर जाते हैँ घृणा तो कभी द्वेष की भावना को दूर करते हुए मन में प्रेम को जगाते हैँ यह अहसास न होते तो कैसे आते जीवन में सच्चे भाव अहसास ही दुनिया में किसी को भी सही से इंसान की पहचान करना सिखाते हैं... सीमा असीम 11, 10, 20

Comments
Post a Comment