जीत या हार
कभी-कभी तुम सोचते होंगे
या मुझे लगता है कि
तुम हमेशा यही सोचते होंगे
कि तुम जीत गए
तुमने सबको हरा दिया
पर सच तो यह है
कि तुम हारे ही नहीं बल्कि
पूरी तरह से हार गए और
हम जीत गए
तुम्हें नहीं पता
हाँ नहीं पता कि
जीत क्या होती है और
हार क्या
तुम जीत कर भी हारे हुए हो
हम हार कर भी जीत गए हैं...
सीमा असीम
28,1,26

Comments
Post a Comment