तुम्हारा सच
तुम्हारा सच क्या है
तुम ही जानते हो
हम तो बस अंदाज लगाते रहते हैं
पर सच क्या है सच में हम नहीं जानते
हां बस दिल दुखता है थोड़ा
जब हम तुम्हें किसी और का होते देखते हैं
तब भी नहीं पता कि सच क्या है क्या नहीं
वह तो तुम ही जानते हो ना
सिर्फ तुम ही तो जानते हो कि
तुम्हारा सच है क्या आखिर...
सीमा असीम
19,1,26


Comments
Post a Comment