क्या होता है ऐसा
क्या ऐसा होता है
≠==========
कभी-कभी हम किसी व्यक्ति के लिए
या परिस्थितियों की वजह से
बहुत रोते हैं
बहुत दुखी होते हैं
बहुत परेशान होते हैं
दिन हफ्ते महीने और सालों गुजार देते हैं
उसे याद कर करके
रो रो के
पर हम कभी
सामने वाले की स्थिति नहीं समझ पाते या
हम जानने की कोशिश ही नहीं करते या
हम बेहद मजबूर बेबस हो जाते हैं या
फिर हम उसे ही गलत ठहरा देते हैं
पर उसकी मनःस्थिति जान ही नहीं पाते कि
क्या उसके मन में है
या क्या वो भी सही है
क्या होता है ऐसा ही
कभी किसी के साथ या
मेरे या आपके साथ....
सीमा असीम
Comments
Post a Comment