बरेली

  झुमका सिटी, बांस बरेली, नाथ नगरी, आला हजरत की नगरी के नाम से मशहूर बरेली शहर एक महानगर है, यह भारत की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीचो-बीच है,,, दिल्ली से 250 किलोमीटर के लगभग और लखनऊ से भी 250 किलोमीटर दूर है तो दोनों की दूरी बराबर है और बरेली दोनों के  बीच में ही पड़ता है,, बहुत ही प्यारा शहर बरेली उत्तर प्रदेश का आठवां सबसे बड़ा शहर है,,, 

 बडे कवि लेखक उधर है जैसे कि निरंकार देव सेवक जी,, जो बाल कवि थे,  चंदा मामा दूर के जैसी कविता लिखी,  जो हर बच्चे बच्चे की जवान पर रहती है,  चंदा मामा दूर के पुए पकाए बूरके जैसी कविताएं लिखी और उन्होंने पूरे भारत का नाम रोशन किया वह विदेशों तक में वह फेमस है प्रसिद्ध है उनको लोग जानते हैं जैसे प्रियंका चौपड़ा, दिशा पटनी आदि ,, 

 बरेली शहर भारत का एक ऐसा शहर है जो एक गाने की वजह से  लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है, बहुत पुराना गाना झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में इसकी वजह से आज तक लोग बोलते हैँ कि कहां गिरा था कहां गिरा था,,, 

मुझसे अक्सर लोग पूछते  हैँ अगर मैं कभी कहीं जाती हूँ न  कहीं किसी से मिलने तो मैं बोलती हूं मैं बरेली से हूं तो वह कहते अच्छा वह बरेली झुमका सिटी बरेली,बताओ झुमका मिला कि नहीं मिला? कहां खोया था झुमका ?   झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में गाने की वजह से बरेली दूनिया में प्रसिद्ध हो गया,,, यहां बाँस के बहुत अच्छे-अच्छे फर्नीचर भी बनाए जाते हैं जरी का काम भी बहुत अच्छा होता है बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो बरेली को बड़ा नाम देती हैँ,,, 

  और मुझे बहुत गर्व है कि मैं बरेली शहर से हूं आई लव यू रियली प्यारा बरेली... 

सीमा असीम 

20, 12, 22

Comments

Popular posts from this blog

अपने

अहसास