एक से हैं हम
खुश होने में और खुश दिखाने में
बहुत अंतर होता है
तुम दुःख देकर सुखी हो अगर
तो मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूँ
तुम दिल ही दिल में रोते होंगे
जब दिल मेरा दुखाते होंगे
खुश होने के लिए जरूरी है
खुशियाँ बाँटना
जो लेने से ज्यादा देने में
विश्वास करते हैं वे
हमेशा खुश और सुखी रहते हैं
अगर किसी राजा के राज में
सारी जनता बहुत खुश है और
सिर्फ एक व्यक्ति भी दुखी है
तो वह राजा कभी सुखी और
खुश नहीं रह सकता
वैसे ही तुम सबको खुशी दे कर
सुख दे कर भी
कभी खुश नहीं हो सकते
जब तक मैं खुश नहीं हूं
मेरा मन सुखी नहीं है
तुम कैसे हो सकते हो खुश या सुखी
क्योंकि हम से तुम हो
और तुमसे हम
अलग नहीं है हम
एक हैं और एक से है हम...
सीमा असीम
असीम
Comments
Post a Comment