है अब तो कुछ सुखन का मेरे कारोबार बंद
रहती है तब अ सोच में लैलो-निहारबंद
दरिया सुखन की फिक्र का है मौजदार बंद
हो किस तरह न मुंह में जुबां बार-बार बंद
जब आगरे की ख़ल्क का हो रोज़गार बंद
जितने हैं आज आगरे में कारखाना जात
सब पर पड़ी हैं आन के रोज़ी की मुश्किलात
किस-किस के दुख को रोइये और किसकी कहिये बात
रोज़ी के अब दरख़्त का मिलता नहीं है पात
ऐसी हवा कुछ आके हुई एक बार बंद




Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद