करमा
यह दुनिया एक मेला है
यहाँ हम सब इन्सान
आते हैं और
मेले की रंगीनियों में भटक जाते हैं
कुछ याद ही नहीं रहता है कि
हम इस दुनिया में क्यों आये हैं
हम भूल जाते हैं हमारे द्वारा किये गए कर्म
हमारा आगे का रास्ता प्रसस्त करेंगे
सबके संग मिलकर खुशियाँ मनाते हैं
फिर एक वक्त ऐसा आता है
जब हम बिलकुल अकेले होते हैं
कोई हमारा साथ निभाने वाला नहीं होता
इसलिए मत भटको मेले में
रखो याद अपने कर्मों को
और बना लो सफल अपने जीवन को
ताकि जिस लिए हम यहाँ आये हैं
वो कार्य अच्छे से हो जाए........
सीमा असीम
२९,३,२४
Comments
Post a Comment