Posts

Showing posts from March, 2023

आँखों में

जब कभी याद करते हुए तुमको खो जाती हूँ मैं ख्वाबों में तो लगता है हूँ वहीँ पर जहाँ गुजरे थे मैंने संग संग दिन और रात हर वक्त साथ साथ कभी मेरा हाथ पकड कर मुझे सहारा दे देना और कभी मेरे सामान को खुद ही उठा लेना कितना ख्याल कितनी परवाह कितनी चाहत छलक उठती थी तुम्हारी आँखों में मानों दुनिया की सारी खुशियाँ मेरे क़दमों में डाल देना चाहते थे और खुद बिखर जाना चाहते थे मेरी राहों में कि छू न सके कोई तकलीफ मुझे कहीं मैं घबरा न जाऊं किसी भी तरह से सब नजर आता था तुम्हारी आँखों में सीमा असीम

तुम हो संग सदा

हर रूप में तुम्हें पा लेती हूँ मैं और तुम मुझे हर किसी में देख लेते होगे तभी तो मैं जानती हूँ कि तुम हो हर कहीं हर समय में मुझे अच्छा लगता है कि तुम्हें पल भर कोभी न बुला पाती हूँ तुम भी मुझे कभी भूल नहीं पाते हो आज जब मैं इस वक्त कुछ लिख रही हूँ तो मुझे लगता है तुम हो मेरे पास मेरे साथ मेरी उँगलियों के माध्यम से की बोर्ड को चलते हुए मेरे पास बैठे मुस्कुराते हुए यह मेरा वहम नहीं है यह सच है और हाँ बस यही एक सच है !!! सीमा असीम

नमी

यह जो मेरी आँखों में नमी भर आती है वो कोई पानी नहीं बल्कि तुम हो जो बार बार तुम पिघलते हो और यहाँ मेरी आँखों से छलकते हो सुनो क्यों तुम मुझे इतना याद करते हो मैं हूँ न तुम्हारे साथ साथ हरदम आसपास किसी परछाईं की तरह या कलाई में चलती हुई नब्ज की तरह पल भर को दूर नहीं हूँ तुम जानते तो हो न मुझे अब समझ भी गए होगे सच हूँ मैं एकदम सच हाँ मैं तुम्हारा सच हूँ और रहूंगी हमेशा जन्मों तक जैसे हो तुम मेरे ही जन्मों जन्मों तक .... सीमा असीम  कैसी बातें कर रही हो ईशा को ही मां-बाप अपने बच्चों का बुरा थोड़ी ना सोते हैं वह तो भला ही सोचेंगे हर हाल में वह तो उन्होंने जब अपने बच्चों को पैदा किया पहले पोशाक सहायक बनाया तो उनका तो हक बनता है ना कि अपने बच्चों के अच्छे बुरे को समझें और वैसा ही करें और शादी करने के लिए 25 साल कोई कम उम्र तो होती नहीं है तुमने वह कहावत थी इसलिए की 25 साल तक ब्रह्मचर्य उसके बाद ग्रस्त फिर 50 साल के बाद बनप्रस्थ और 75 साल के बाद सन्यास ले लेना चाहिए   अच्छा ऐसी बात है फिर तुमने 25 साल की उम्र तक ब्रह्मचर्य क्यों नहीं पालन किया इसने मुस्कुरा कर रतन...

रंग

रंग______ थोड़े से रंग मुट्ठी भर रंग नहीं रंग सकते पूरी दुनिया को पर रंग सकते हैं एक मन को एक तन को कि जरूरी है ना एक मुट्ठी रंग ताकि रंग सके हम अपना मन देखा है कभी किसी रंगे हुए मन को नजर आती है उसे रंगी हुई सारी दुनिया सारा जहां यूं ही तो रंगा था राधा ने भी अपने मन को मुट्ठी भर रंग प्रेम का रंग रंग लिया खुद को और हो गई प्रेम मय उस रंग को बिखेर दिया पूरी दुनिया में पूरे जहाँ में रंग प्रेम का और हो गया उनका जीवन सार्थक ।।।। सीमा असीम