जीवन हमें हर पल कुछ न कुछ जरुर सिखा जाता है जो हमें अपनी जान से ज्यादा प्यारे लगते हैं वही एक वक्त के बाद भुला दिए जाते हैं और हम उनके बिना भी बड़ी ख़ुशी से जीवन को जीते चले जाते हैं जिनके बिना पल भर का जीना भी दुश्वार लगता था लेकिन क्या करें हम कई जगहों पर मजबूर हो जाते हैं या यूँ कहें कि हम छह कर भी कुछ कर नहीं पाते और उस वक्त को लौटा भी नहीं पाते हैं जीवन है तो जीना तो पड़ता ही है चाहें आप हंसकर जियो या फिर रोकर या उदास होकर ...... असीम
Posts
Showing posts from 2023
- Get link
- X
- Other Apps
माँ प्यारी माँ सुबह सुबह जगाती है लोरी गाकर सुलाती है माँ तू मेरे लिए ही कितना करती जाती है भेजती है मुझे स्कूल खुद ऑफिस जाती है मेरे लिए माँ तू ही नए खिलौने लाती है होता है मुझे दर्द खुद रोने लग जाती है मुझे चूम कर तू गले से लगाती है माँ तू कितनी प्यारी है हंसने पर मेरे मुस्कुराती है रूठने पर हमेशा तू मुझे मानाती है !! सीमा असीम
नादाँ मानव
- Get link
- X
- Other Apps
तुम्हें ईश्वर का डर नहीं न तुम वक्त से डरते हो कैसे हो सकते हो तुम इतना निडर तुम गलत हो तुमने गलतियां की हैं फिर भी तुम खुद हो सही कहते हो लानत हैं तुम पर डूब के मर जाओ अगर तुम इंसान हो... छि घिन आती है मुझे तेरी सोच पर अरे नादाँ तू झाँक अपने गिरेवान में तुझे खुद पर घिन आ जायेगी... अभी तेरा वक्त अच्छा है लेकिन याद रखना वक्त किसी को कभी माफ़ नहीं करता वो जरूर बदला लेगा तुझसे तेरे कर्मों का कभी खुश रहने नहीं देगा तुझे... मूर्ख बनाकर सबको अपने को बुद्धिमान समझने की भूल करता है यही आदत एक दिन तुझे बर्बाद जरूर करेगी.... Seema Aseem
- Get link
- X
- Other Apps
छोटी सी बालिका क्रांतिकारी मैना सन 18 57 में जो पहला स्वतंत्रता संग्राम हुआ था उस में अनेकों बेटियाँ महिलाएं देश को आजाद करने में शहीद हुई थी उसमें महान क्रांतिकारी नाना साहब की 14 वर्षीय छोटी सी उम्र की बालिका कुमारी मैना की कहानी बहुत ही मार्मिक है जिसे पढ़कर मेरी आँखों से आँसू बहने लगे । कानपुर में होने वाली स्वतन्त्रता संग्राम की क्रांति का नेतृत्व नाना साहब कर रहे थे । एक दिन कुछ क्रांतिकारी उनके सामने कुछ अकेली निःसहाय अंग्रेज़ स्त्रियों व बच्चों को पकड़ कर ला ये और कहा कि नाना साहब आप उन्हें दंड दे। पर एक स च्चा भारतीय होने के नाते नाना ने कहा नहीं हम निहत्थे लोगों पर तक कभी वार नहीं करते फिर स्त्रियों और बच्चों को मार ने की यह तो कल्पना ही नहीं कर सकते । यह तो पाप की निशानी है । नाना साहब ने ऐसा कहते हुए उन स्त्रियों और बच्चों की जिम्मेदारी अपनी किशोरी बेटी मैना को सौंप दी और उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का आदेश दे दिया । नाना साहब अन्य क्रांतिकारियों के साथ बिठूर चले गए और मैना शरणागत हो क र आए अंग्रेज़ स्त्रियॉं और बच्चों ...