माँ प्यारी माँ

सुबह सुबह जगाती है

लोरी गाकर सुलाती है

माँ तू मेरे लिए ही

कितना करती जाती है

 

भेजती है मुझे स्कूल

खुद ऑफिस जाती है

मेरे लिए माँ तू ही

नए खिलौने लाती है

 

होता है मुझे दर्द

खुद रोने लग जाती है

मुझे चूम कर तू

गले से लगाती है

 

माँ तू कितनी प्यारी है

हंसने पर मेरे मुस्कुराती है

रूठने पर हमेशा

तू मुझे मानाती है !!


 सीमा असीम 

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

यात्रा