Posts

वजह

 मुस्कुराने के लिए किसी वजह का होना तो जरूरी नहीं है  हम मुस्कुरा तो कभी भी सकते हैं  हम मुस्कुरा तो कहीं भी सकते हैं  किसी भी प्रकार अपनी मुस्कान को कायम रख सकते हैं और सबसे अच्छी बात यह है  कि हम अक्सर बेवजह मुस्कुरा देते हैं.... सीमा असीम  29,1,26

जीत या हार

Image
 कभी-कभी तुम सोचते होंगे या मुझे लगता है कि  तुम हमेशा यही सोचते होंगे  कि तुम जीत गए  तुमने सबको हरा दिया  पर सच तो यह है   कि तुम हारे ही नहीं बल्कि  पूरी तरह से हार गए और  हम जीत गए  तुम्हें नहीं पता  हाँ नहीं पता कि  जीत क्या होती है और  हार क्या  तुम जीत कर भी हारे हुए हो  हम हार कर भी जीत गए हैं... सीमा असीम  28,1,26

प्रेम

 प्रेम  प्रेम एक ऐसा शब्द है  जिसे सिर्फ अनुभूत किया जा सकता है  महसूस किया जा सकता है   उसका अहसास किया जा सकता है  उसे लिखा नहीं जा सकता हाँ प्रेम को लिखा नहीं जा सकता  है ना... सीमा असीम  27,1,26

पुकार

Image
 पुकारता है क्यों  क्यों पुकरता है  क्या नहीं जानता  क्या नहीं है पता  कि दिल को सब पता है  कि दिल सब समझता है  अहसासों के वन में  यूँ अकेला पड़ा है  कि पुकारता है क्यों... सीमा असीम  26,1,26

चक्की

Image
 चक्की चलाती महिला  जब इस तस्वीर को देखा तो मन में एक ख्याल आया,  पुराने जमाने के लोगों तक मुझे इस तस्वीर ने पहुंचाया   जहां होते होंगे गांव चक्की खेत खलियान और भरे पूरे मिटटी के घर  हालांकि अभी भी होते होंगे  पर नहीं दिखते कहीं ऐसे  कच्चे घर चक्की चूल्हा   जिसे देखते ही मन खुशी से भर जाए   मानों मन को सकुं का अहसास करा जाए   कितनी मेहनत करती पहले की औरतें  कितना काम करती घर की औरतें  जब वे सुबह सवेरे घर को साफ सुथरा करके लीप पोत कर  अपनी चक्की लेकर बैठ जाती   उसमें अनाज डाल कर पीसती   साथ ही और भी बहुत कुछ पीस लेती होंगी  आसपास कुछ और औरतें भी साथ में आकर भी बैठ जाती होगी  बोलते बतियाते हँसते मुस्कुराते कब उनका काम खत्म हो जाता होगा  पता ही नहीं चलता होगा संग साथ में किसी दुःख दर्द का भान भी नहीं होता होगा   यह मेहनती महिलायें कितना मेहनत करती सुबह से लेकर रात तक  घर के एक-एक काम को बड़ी लगन के साथ  करीने के साथ  करती रहती  कभी गाने गाती...

मुलाक़ात

Image
 सोचती हूँ  जब कभी उनसे मुलाकात होगी  क्या मन की सब उनसे बात होगी  कह भी पाऊंगी कुछ या  सब भूल जाऊंगी  आंखों से आंसू बहेंगे या  या जुबां तक कोई बात आएगी... सीमा असीम सक्सेना  22,1,26

तुम्हें

Image
 तुम्हें किस कदर चाहा है  तुम्हें किस कदर माना है  अहसास तक नहीं तुमको  तुम्हें किस कदर पुकारा है!! सीमा असीम