Posts

Showing posts from December, 2024

मैं रात भर जगती रही

 मैं तड़पती रही  मैं मचलती रही  रात भर यूँ ही  करवट बदलती रही  नींद आँखों से मेरे  कोसों दूर थी  फ़िक्र तेरी मुझे  लगी ही रही  तू तो सोया होगा  चैन से रात भर  सुंदर ख़्वाबों में तू  खोया होगा  मैं दुआ तुझे  देती रही.. मैं तड़पती रही  मैं मचलती रही रात भर  यूँ ही  करवट बदलती रही  जो हुआ वो थी  रब की मर्जी  अब जो होगा वो भी है  रब की रजा  फिर क्यों सदा दिल् से  आती रही रही  याद तेरी मुझे  क्यों आती रही  क्यों रुलाती रही  जो ख़्वाबों को  हमने  सजाया कभी  टूट कर सब चूर हो गये  कांच इतने चुभे  दर्द इतने जगे  मुझे होश में  बेहोशी छाती रही  मैं तड़पती रही  मैं मचलती रही  रात भर करवट बदलती रही.... सीमा असीम 

क्या होता है ऐसा

 क्या ऐसा होता है  ≠========== कभी-कभी हम किसी व्यक्ति के लिए  या परिस्थितियों की वजह से  बहुत रोते हैं  बहुत दुखी होते हैं  बहुत परेशान होते हैं  दिन हफ्ते महीने और सालों गुजार देते हैं  उसे याद कर करके  रो रो के   पर हम कभी  सामने वाले की स्थिति नहीं समझ पाते या  हम जानने की कोशिश ही नहीं करते या  हम बेहद मजबूर बेबस हो जाते हैं या  फिर हम उसे ही गलत ठहरा देते हैं  पर उसकी मनःस्थिति जान ही नहीं पाते कि  क्या उसके मन में है  या क्या वो भी सही है  क्या होता है ऐसा ही  कभी किसी के साथ या  मेरे या आपके साथ.... सीमा असीम 
 मुस्कुरा कर हर बात को टाल देती हूँ  दिलोदिमाग में तुम्हें बसा लेती हूँ  कहाँ मिलती है जिंदगी में खुशियाँ ही खुशियाँ  यही सोचकर दिन गुजार लेती हूँ  क्या तुम भी कभी याद करते हो  या मैं ही हरवक्त तुम्हारा नाम लेती हूँ....
 माथे से टपकती हुई पसीने को पहुंचकर एक तरफ से रखते हुए अतुल ने नजरे उठाकर समुद्र की तरफ देखा कितना शोर करता है यह समुद्र लेकिन इससे तो कहीं ज्यादा उसके मन में इस समय हाहाकार मचा हुआ है संभलता नहीं है तभी तो किनारे पर जाकर अपना सर पटकता है और फिर वापस लौट जाता है सच में इस मानसिक पीड़ा को सहन बहुत मुश्किल हो रहा है समझ नहीं आ रहा क्या किया जाए कैसे समझाएं मां को इतनी बेचैनी कभी भी नहीं हुई जब ऑफिस में मन नहीं लगता अक्सर इधर ही आकर बैठ जाता हूं लेकिन आज तो करीब 5 घंटे हो गया ऐसे ही बैठे हुए फिर भी मन को और भी बेचैन होता जा रहा है अपनी कलाई घड़ी की तरफ देखा शाम के 7:00 बज रहे हैं लोगों की भीड़ में बढ़ने लगी है तो मां और भी वह तो शांति की तलाश में यहां चला आता है और जब मन शांत हो जाता तब फिर वापस लौट जाता आज की बात ही अलग है लेकिन क्या कर सकता है चलो घर चलते हैं वहां पर सुनीता इंतजार कर रही होगी परेशान हो रही होगी लेकिन उसकी एक ही आदत बहुत अच्छी है कि वह कभी फोन करके डिस्टर्ब नहीं करती अपने और कामों में लग जाती है उसे पता है कि जब अतुल को देर होने लगती है या किसी काम में फंस जाता है तो...